फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिला हिंसा: दीप सिद्धू का चौंकाने वाला खुलासा, लालकिले पर 75 मिनट रुका, इन लोगों से की थी बात

Fri, 12 Feb 2021 08:46 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लाल किले पर हिंसा का आरोपी दीप सिद्दू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के नाम पर की गई हिंसा में गिरफ्तार पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू लालकिले पर सिर्फ 75 मिनट रुका था। इन 75 मिनट में जहां उसने फेसबुक लाइव से प्रदर्शनकारियों को उकसाया था वहीं वह लाल किले की प्राचीर पर झंडे वाली जगह पर गया था। जब जुगराज सिंह ने लालकिले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराया था, उस वक्त दीप सिद्धू उस जगह पर मौजूद था।
विज्ञापन

2 of 6
Red fort Violence accused Deep Sidhu arrest - फोटो : Agency
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि दीप सिद्धू 26 जनवरी को लालकिले पर सिंघु बॉर्डर से नहीं आया था। वह सोनीपत से आया था। अभिनेता के मोबाइल की लोकेशन इस बात का सबूत है।

विज्ञापन

3 of 6
deep sidhu, - फोटो : एएनआई
मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि दीप सिद्धू 25 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर था। वह 25 जनवरी की शाम को कहीं चला गया था। 26 जनवरी को वह सोनीपत से लालकिले के लिए चला था। वह सोनीपत से बागपत, लोनी, वजीराबाद फ्लाईओवर और सिविल लाईंस होते हुए लालकिले पहुंचा था। दीप सिद्धू करीब डेढ़ बजे लालकिले पहुंचा था। वह लालकिले से दो बजकर 45 मिनट पर निकल गया था।
 

4 of 6
दीप सिद्धू - फोटो : Social Media
अभिनेता ने पूछताछ में बताया है कि लालकिले पर जो हुआ उसका उसे तुरंत एहसास हो गया था कि बहुत ज्यादा गलत हो गया है। इस बात से वह डर गया था और लालकिले से तुरंत निकल गया था। वह लालकिले से कार से सोनीपत पहुंचा। सोनीपत में जाकर अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद उसने गिरफ्तारी तक अपना मोबाइल नहीं खोला था। सिद्धू के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सोनीपत में ढ़ाबे के पास आई थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Deep sidhu - फोटो : इंस्टाग्राम
26 जनवरी को भी कई लोगों से बात की थी
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीप सिद्धू ने 26 जनवरी को करीब 20 से 25 लोगों से बात की थी। लालकिले पर हिंसा के बाद भी उसने अपने मोबाइल से चार से पांच लोगों से बात की थी। अपराध शाखा अब इस बात की जांच कर रही है कि 26 जनवरी को लालकिले पर हिंसा के बाद दीप ने किन-किन लोगों से और क्यों बात की। ऐसा तो नहीं है कि वह किसी के कहने पर लालकिले पर हिंसा की वारदात को अंजाम देने गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deep sidhu - फोटो : इंस्टाग्राम
दीप सिद्धू ने की लॉ की पढ़ाई 
अभिनेत दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की हुई है। इस कारण वह पूछताछ में ऐसी कोई बात नहीं बता रहा है जो उसके खिलाफ सबूत बन जाए। उसकी एक सिनेमा कंपनी भी थी। पुलिस अधिकारी उसे बहुत ही क्लीन छवि वाला बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें