नई दिल्ली। हर कोई लाल किला जा रहा था, इसलिए वो भी चला गया, इसके पीछे उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी। यह बात 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हिंसा मामले में गिरफ्तार अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कही है। लाल किले की घटना और उसके बाद उसके छिपने के स्थान के बारे में बुधवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूछताछ की। जानें उसने और क्या-क्या कहा...