गोकुलपुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना था कि आग में उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया। न तो उनके पास पहनने के लिए कोई कपड़ा बचा है और न ही खाने को कुछ है। फिलहाल प्रशासन उनके खाने की व्यवस्था कर देगा। लेकिन आगे उन लोगों का क्या होगा किसी को पता नहीं। जिन परिवारों की झुग्गियां आग की चपेट में आई हैं, उनका रोते-रोते बुरा हाल था।