gokulpuri fire accident
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास स्थित दो प्लॉटों में करीब 33 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। इसमें अलग-अलग परिवारों के 150 से अधिक लोग रहते थे। झुग्गी में ही लोग खाना बनाने के साथ सोया करते थे। वहीं, शौचालयों के लिए लोग आसपास अन्य किराये के घरों में बने शौचालयों पर निर्भर थे। हादसे के बाद से पीड़ित लोग सदमें में हैं। वहीं, अपना आशियाना उजड़ने के बाद लोगों के आंसू भी नहीं थम रहे हैं।