दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ छेड़छाड़ और हिंसा के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए उन्हें संवेदनशील बनाती हैं। अकेले रहने वाले एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर नियमित रूप से दौरा करती हैं, जरूरत पड़ने पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करती हैं। साथ ही नियमित रूप से ईआरवी, क्यूआरटी, मोटरसाइकिल, स्कूटी पर गश्त भी करती हैं और क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं।