फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय गुर्जर: ताइक्वांडो में देश-दुनिया देते थे इस खिलाड़ी की मिसाल, पढ़ें कैसे बना अपराध जगत का 'भाईजी'

Sun, 09 Jan 2022 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Ajay Gurjar - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियन से अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर बने अजय गुर्जर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बदरपुर से गिरफ्तार किया है। 41 वर्षीय अजय गुर्जर उर्फ भाईजी ने सतेंद्र उर्फ सत्ते के साथ मिलकर अंकित गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी पर मुंबई-महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा यूपी और राजस्थान में रंगदारी के दस मामलों समेत हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, हमला, दंगा व आपराधिक धमकी व हथियार अधिनियम के 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। पलवल के तुमसारा निवासी अजय गुर्जर के अंडरवर्ल्ड के चार गैंगस्टर हाफिज बलूच, इकबाल इब्राहिम कासकर(दाऊद इब्राहिम का भाई), सुभाष ठाकुर और आरिफ जान (छोटा शकील का बहनोई) के साथ करीबी संबंध है। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 8 स्वर्ण पदक जीत चुका है। 2003 में भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

2 of 8
Ajay Gurjar - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल डीसीपी(दक्षिणी रेंज) जसमीत सिंह के अनुसार अगस्त 2021 में एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था। जिसमें सतेंद्र उर्फ सत्ते अपने सहयोगी अजय गुर्जर से प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक बदमाश की हत्या को अंजाम देने के लिए एके-47 राइफल की व्यवस्था करने के लिए कह रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
अजय गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
उस कॉल में तिहाड़ के अधिकारी से बदला लेने की भी बातचीत हुई थी। तिहाड़ जेल में दोनों के साथी अंकित गुर्जर की चार अगस्त को मौत हो गई थी। मामले में अंकित के परिजनों ने तिहाड़ के अधिकारियों पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप लगाए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
 

4 of 8
अजय गुर्जर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ऑडियो वीडियो को वायरल होने के बाद अजय गुर्जर लापता था। कई माह की जांच के बाद छह जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय बदरपुर बस स्टैंड पर आने वाला है। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अजय गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो - फोटो : social media
हाफिज बलूच ने दिया था भाईजी नाम
पुलिस के मुताबिक, अजय गुर्जर हिंसात्मक प्रवृति का है। अचानक उकसावे पर वह झगड़ने लगता था। वर्ष 2004 में उसने मारपीट में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था। इस मामले में वह जेल गया था। जेल में इसकी आपराधिक प्रवृति के लोगों से मुलाकात हुई। बाहर आने पर वह रंगदारी मांगने लगा। अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने वाले अजय गुर्जर के चचेरे भाई जेपी गुर्जर ने उसे मुंबई के एक खूंखार गैंगस्टर हाफिज बलूच के पास भेज दिया।
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
हाफिज बलूच ने साल 2008 में जुबैर पटेल उर्फ कात्या डॉन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हाफिज बलूच मुंबई से पलवल आ गया और अजय गुर्जर और उसके चचेरे भाई जेपी गुर्जर के घर में रहा। बाद में अजय गुर्जर मुंबई चला गया और हाफिज बलूच के घर में रहने लगा। अजय गैंगस्टरों की जीवनशैली से काफी प्रभावित था। हाफिज बलूच ने उसे भाईजी का कोड नेम दिया था। हाफिज ने ही अजय का परिचय दाऊद अब्राहिम के भाई इकबाल इब्राहिम कासकर से कराया था।
विज्ञापन

7 of 8
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
मंत्री से मांगी थी रंगदारी, पार्षद पर चलाई थी गोली
अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर अजय गुर्जर ने 2008 से 2018 के बीच हरियाणा और राजस्थान में व्यापारियों, डॉक्टरों, पार्षद, हरियाणा के दो पूर्व मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों सहित कई जाने-माने लोगों से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

8 of 8
delhi police - फोटो : Amar Ujala
अजय ने हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के भतीजे, शिवचरण लाल शर्मा, पलवल क्षेत्र के पार्षद चंडी राम गुप्ता  पर वर्ष 2012 में जबरन वसूली के लिए गोली चलाई थी। वर्ष 2018 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। करीब 10 महीने पहले वह जेल से छूट कर आया था। अजय गुर्जर ने खुलासा किया है कि सुभाष ठाकुर ने उसे वर्ष 2018 में पलवल इलाके में बढ़ते रियल एस्टेट कारोबार में अपना पैसा लगाने के लिए भी कहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें