बहुचर्चित सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता शशि थरूर को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को थरूर को बरी कर दिया है। मालूम हो कि थरूर पर आईपीसी की धारा 498 ए और धारा 306 के तहत आरोप दर्ज थे। अदालत ने भले ही उन्हें बरी कर दिया हो, लेकिन पत्नी की मौत को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों को वो घटना भी याद आ रही है जब शशि और सुनंदा के बीच फ्लाइट में झगड़ा हो गया था और एयरपोर्ट पहुंचते ही सुनंदा ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। शशि थरूर व उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के बीच त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही फ्लाइट में इस कदर झगड़ा हुआ था कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही सुनंदा ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एयरपोर्ट के बाथरूम में उन्होंने खुद को करीब 45 मिनट बंद रखा। थरूर के बार-बार आग्रह करने के बावजूद सुनंदा बाहर नहीं आईं थी।
विज्ञापन
2 of 5
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
एयरपोर्ट पर करीब 40 से 45 मिनट तक खूब ड्रामा हुआ था। सुनंदा की मौत के बाद इस मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि थरूर के काफी कहने के बाद भी सुनंदा बाथरूम से बाहर नहीं आई थीं तो वह एयरपोर्ट से अकेले ही चले गए थे। उन्हें किसी पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में जाना था।
विज्ञापन
3 of 5
शशि थरुर, सुनंदा पुष्कर
एयरपोर्ट से जाते वक्त शशि अपने घरेलू सहायक नारायण से कहकर गए थे कि मैडम को घर ले जाना। हालांकि सुनंदा नारायण के साथ भी घर नहीं गईं। सुनंदा ने अपने दोस्त सुनील टकरू को एयरपोर्ट बुलाया। सुनील टकरू के साथ एयरपोर्ट से वह शशि थरूर के सरकारी आवास पर जाने के बजाय होटल चली गई थीं।
4 of 5
सुनंदा पुष्कर-शशि थरूर
- फोटो : PTI
जांच में पता चला था कि शशि थरूर व सुनंदा के बीच फ्लाइट में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को लेकर झगड़ा हुआ था। सुनंदा ने थरूर के ब्लैकबेरी मोबाइल पर मेहर तरार से हो रही बीबीएम चैट पढ़ ली थी। एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने सुनवाई के दौरान बताया था कि सुनंदा ने थरूर व मेहर तरार की बीबीएम चैट को अपने मोबाइल में फॉरवर्ड कर लिया था।
इसके बाद थरूर के मोबाइल को फ्लाइट में ही तोड़कर फेंक दिया था। जांच में पुलिस को सुनंदा के मोबाइल से शशि थरूर व मेहर तरार की वही फॉरवर्ड की हुई बीबीएम चैट मिली थी। चैट में मेहर तरार ने थरूर के बिना नहीं जीने की बात भी लिखी थी।