दिल्ली पुलिस और एनएसजी को मानें तो गाजीपुर फूल मंडी से बरामद विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर फट जाता तो करीब 40 मीटर एरिया को तबाह कर देता। अधिकारियों के अनुसार बम का वजन दो से तीन किलोग्राम था। खास बात यह है कि जहां स्कूटी खड़ी थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट से मिलकर बम को बनाया गया है और ये लोहे के तिकोने बॉक्स में रखा हुआ था। आरडीएक्स के इस्तेमाल होने से लग रहा है कि यह आतंकी वारदात है। बम से सफेद सा पाउडर निकल रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने की पूरी कार्रवाई एनएसजी ने की है और एनएसजी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी व एक दुकानदार ने बताया कि अनुपम नाम का व्यक्ति संक्रांति के मौके पर गाजीपुर मंडी में फूल खरीदने शुक्रवार सुबह आया था।
विज्ञापन
2 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : amar ujala
फूल खरीदकर अनुपम जब वापस जाने लगा तो उसने स्कूटी पर बैग रखा देखा। उसने दुकानदारों से बैग के बारे में पूछा। दुकानदारों ने बैग की जानकारी होने के बारे में मना किया। दुकानदार अनुपम को बोले की वह बैग को छोड़कर चला जाए, मगर अनुपम मौके से गया नहीं।
विज्ञापन
3 of 11
गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक
- फोटो : एएनआई
इसके बाद अनुपम ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। गाजीपुर थाने से बीट अफसर विनीत मौके पर पहुंचे। उसने बैग को खोलकर देखा तो उसमें लोहे का बॉक्स व कुछ तार दिखाई दिए।
4 of 11
गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक, एनएसजी ने किया निष्क्रिय
- फोटो : एएनआई
बीट अफसर को कुछ संदिग्ध लगा और उसने जिले के बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक दस्ते को भी बैग में संदिग्ध पदार्थ व बैटरी आदि दिखाई दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनएसजी की सूचना दी गई।
विज्ञापन
5 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी वारदात के नहीं थे गंभीर इनपुट
गाजीपुर में आईईडी(बम) मिलने के बाद देश व दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। हर वर्ष 26 जनवरी को देखते हुए आतंकी वारदात व दहशतगर्दों के देश व दिल्ली में घुसने के इनपुट होते हैं, मगर इस बार देश व दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग के पास किसी तरह के इनपुट नहीं थे।
विज्ञापन
6 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत यह रही कि बम फटा नहीं, बल्कि तीन किलो से ज्यादा का बम बहुत बड़े पैमाने पर नुकसान कर सकता था। शुरुआती जांच के बाद इसे आतंकी वारदात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को देखते हुए आतंकी वारदात का जनरल इनपुट होता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि इस बार देश के खुफिया विभाग ने किसी तरह के गंभीर(विशेष) इनपुट दिल्ली पुलिस को नहीं दिए हैं।
8 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग से भी किसी तरह के इनपुट नहीं दिए। दिल्ली पुलिस अधिकारी गाजीपुर फूलमंडी में बम मिलने को सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक मान रहे हैं। सुरक्षा एजेसियों इस बात को गंभीरता से ले रही है कि खुफिया विभाग से कैसे चूक हो गई।
9 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
हो सकता है टाइमर लगाया गया हो
एनएसजी अधिकारी का कहना है थ्क आईईडी के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं और विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी। विशेष प्रकोष्ठ और दिल्ली पुलिस की नियमित इकाइयों के अधिकारियों के अलावा एनएसजी कर्मियों वाला एक बम सूट भी घटनास्थल पर देखा गया। यह संदेह है कि कथित व्यक्ति ने बम लगाने से पहले रेकी की थी। संदेह है कि बम के अंदर एक टाइमर रखा गया था।
10 of 11
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्कूटी जिस पर मार्केट में खड़ी हुई थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। हालांकि वहां सीसीटीवी कैमरा लग रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूरे मार्केट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पता लगा रही है कि बम वाले बैग को कौन लेकर आया था। जिस बैग में बम रखा हुआ था उसका रंग काला व नीला था। हालांकि उस पर कुछ लिखा हुआ नहीं था।
संदिग्धों की तलाश में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में दबिश
11 of 11
गाजीपुर फूल मंडी
- फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस से पूर्व देश के तीन राज्यों दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और पंजाब में मिले विस्फोटक को आतंकियों की करतूत माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सीमापार बैठे आतंकी संगठन देश में गड़बड़ी पैदा करने की नियत से बड़े हमले की फिराक में है। शुक्रवार को गाजीपुर मंडी से मिले आईईडी में आरडीएक्स होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि विस्फोटक आरडीएक्स था या अमोनियम नाइट्रेट। माना जा रहा है कि सीमापार बैठे आतंकियों ने अपने स्लीपर सेल की मदद से राजधानी को दहलाने का प्रयास किया। इसी कड़ी में जांच करते पुलिस को गाजीपुर मंडी में आए कुछ संदिग्ध लड़कों की तलाश है। इनकी तलाश में स्पेशल सेल की टीम दिल्ली, यूपी और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं।