फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल मंडी में विस्फोटक: बैग में लोहे जैसे टिफिन बॉक्स में थी आईईडी, रोबोटिक कंटेनर में रखकर हुई पहचान, ऐसे किया निष्क्रिय

Sun, 16 Jan 2022 06:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ied ghazipur flower mandi - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
गणतंत्र दिवस से पहले एक बार फिर राजधानी में आतंकी हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। आतंकी मंसूबे को पूरा करने के लिए गाजीपुर फूल मंडी में लाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पुलिस ने बरामद कर लिया और एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक बैग में मंडी के गेट के पास रखा गया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने आईईडी मिलने की पुष्टि की है। बम मिलने के बाद दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं।   
विज्ञापन

2 of 8
ied ghazipur flower mandi - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर रहती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे एक राहगीर ने फूल मंडी के गेट संख्या एक की पार्किंग में एक लावारिस बैग के पड़े होने की जानकारी दी। कहा गया कि बैग काफी देर से पड़ा हुआ है और इसमें विस्फोटक हो सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी, स्पेशल सेल की टीम, डॉग स्क्वायड, कैट्स एंबुलेंस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 8
ied ghazipur flower mandi - फोटो : अमर उजाला
एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया। वहां पहुंचे कमांडों ने जिस जगह पर बैग पड़ा था, उस इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया और पुलिस कर्मियों ने मंडी को पूरी तरह से खाली करवा लिया। किसी को भी उस इलाके में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। शुरूआती जांच में बैग में विस्फोटक जैसी चीज दिखने पर तुरंत एनएसजी टीम को इस बात की जानकारी दी गई। 

कुछ देर बाद एनएसजी की बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। जांच में विस्फोटक होने की पुष्टि हो गई। उसके बाद उसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से सब्जी मंडी के खुले मैदान में करीब आठ फीट का गड्ढा करवाया। उसके बाद विस्फोटक से भरे बैग को गडढे में दबाकर उसको निष्क्रिय कर दिया गया। निष्क्रिय करने के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। स्पेशल सेल की टीम आगे की जांच में जुट गई है। 

4 of 8
ied ghazipur flower mandi - फोटो : पीटीआई
सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि गाजीपुर फूल मंडी के एक गेट पर एक लावारिस बैग पड़ा है। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उस जगह के आसपास के इलाकों को घेर लिया, जहां संदिग्ध बैग मिला था। पुलिस ने इस बारे में अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट किया। इसके बाद एनएसजी के बम दस्ते, खोजी कुत्ते और बम विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए।-विनीत कुमार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली
विज्ञापन

5 of 8
ied ghazipur flower mandi - फोटो : पीटीआई
रोबोटिक कंटेनर में रखकर विस्फोटक की पहचान की गई
मौके पर पहुंची एनएसजी की बम निरोधक दस्ते ने पहले यह पता लगाने की कोशिश की कि बैग में मिला सामान विस्फोटक है या नहीं। टीम ने विस्फोटक को अपने साथ लाए एक रोबोटिक कंटेनर में रखा। जांच के दौरान विस्फोटक होने की पुष्टि होने के बाद उसे खाली स्थान पर निष्क्रिय करने का फैसला किया गया। विस्फोटक को गड्ढे में डालकर निष्क्रिय किया। इस दौरान हुए विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
ied ghazipur flower mandi - फोटो : पीटीआई
विस्फोटक रखने वाले की पहचान में जुटी पुलिस
विस्फोटक को निष्क्रिय करने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले बैग देखने वाले से पूछताछ कर सारी जानकारी हासिल की है। मसलन पुलिस ने उससे जानने की कोशिश की है कि उसने बैग को कब देखा और उसे कब इस बात का शक हुआ कि उसमें विस्फोटक हो सकता है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि इस बैग को कब रखा गया होगा। इस बात का अंदाजा लेकर पुलिस गाजीपुर मंडी में वहां तक पहुंचने के दौरान लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि संदिग्ध बैग को रखने वाला किसी गाड़ी का भी इस्तेमाल कर सकता है, इसके लिए पुलिस यहां आने वाले सभी गाड़ियों का नंबर भी ले रही है। पुलिस को कुछ संदिग्धों पर भी शक है जिनके बारे में अब पुलिस पता लगा रही है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक सेल ने मंडी में लगे 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर कब्जे में लिया है और उसकी जांच की जा रही है। विस्फोटक के नमूने को एनएसजी ने अपने कब्जे में ले लिया। उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक - फोटो : एएनआई
धमाके से फैली दहशत 
मंडी में दुकान करने वाले रोहित ने बताया कि वह काफी अरसे से यहां दुकान करता है। वह रोज की तरह ही शुक्रवार को काम पर आया था। वह जब काउंटर पर बैठा था तभी गेट पर संदिग्ध बैग मिलने की जानकारी मिली। वह उत्सुकतावश वहां जाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां जाने से रोक दिया। उसने बताया कि कुछ देर बाद उनकी दुकान बंद करवा दी गई और उन्हें मंडी खाली करने के लिए कहा गया। उन्हें अंदाजा हो गया बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु मिला है। लेकिन उसे निष्क्रिय करने के दौरान जब धमाका हुआ तो वह एकदम दहशत में आ गए।
विज्ञापन

फूल मंडी बंद

8 of 8
गाजीपुर फूल मंडी - फोटो : ANI
दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट से भरा आईईडी मिलने के एक दिन बाद शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फूल मंडी को अगले आदेश तक बद कर दिया गया है। कोविड प्रतिबंधों से फूल मंडी को छूट नहीं दी गई है, लेकिन फल एवं सब्जी मंडी को छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें