फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजन हत्याकांड: बेटे से कराना चाहता था पत्नी की हत्या, 21 हजार का इनाम देने की कही थी बात,जानिए फिर किया हुआ

Tue, 29 Nov 2022 04:48 AM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के अलग-अलग दिन टुकड़े बरामद हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज किया इस मामले को वर्कआउट करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।
विज्ञापन
1 of 5
अंजन दास पत्नी पूनम की हत्या कराना चाहता था - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में हुए सनसनीखेज श्रद्धा हत्याकांड के बाद उसी तर्ज पर दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के पीछे का राज खोलते हुए बताया कि मृतक अंजन की बुरी नजर पूनम की बहू और तलाकशुदा बेटी पर थी जिसके बाद मां-बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अंजन दास मार्च में पत्नी पूनम की हत्या कराना चाहता था। उसने सौतेले बेटे दीपक से पूनम की हत्या करने को कहा था। उसने हत्या के बदले इनाम के तौर पर 21 हजार रुपये देने की बात कही थी। साथ ही एडवांस के तौर पर 5 हजार रुपये देने को तैयार हो गया था। दीपक ने सारी बात अपनी मां पूनम को बता दी। इसके बाद मामला उल्टा हो गया। दीपक और उसकी मां पूनम ने मिलकर अंजन दास की हत्या की साजिश रची थी। मां-बेटे अंजन दास की हरकतों से दुखी थे। परिजनों के मुताबिक अंजन सौतेली विधवा बेटी और दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन

2 of 5
हत्यारोपी महिला पूनम और उसका पति अंजन जिसकी हत्या की गई - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूनम और दीपक ने अंजन दास की हत्या की साजिश दो महीने पहले ही रची थी। दोनों को वारदात को अंजाम देने का मौका नहीं मिला था। 30 मई को इनको मौका मिल गया। दीपक पत्नी के साथ अलग रहता था। वारदात वाले दिन दीपक ने अपनी बहन को पत्नी के साथ किसी बहाने से कहीं और भेज दिया था। रात में मां के साथ मिलकर सौतेले पिता की हत्या कर दी। दीपक ने सौतेले पिता अंजन के शव के टुकड़ों को तीन-चार दिन तक त्रिलोकपुरी, अशोक विहार के नाले और पांडव नगर के रामलीला मैदान में फेंकता रहा। शव के टुकड़ों को देखने इन जगहों पर जाता रहा। अगर कोई शव का टुकड़ा बाहर दिखने लग जाता था तो दीपक उसपर कूड़ा व मिट्टी डाल देता था।
विज्ञापन

3 of 5
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबित आरोपी दीपक और पूनम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शव के टुकड़ों को देखने जाते थे। दोनों आरोपी भीड़ में शामिल होकर शव के टुकड़े देखते थे। भीड़ के साथ मृतक को लेकर सहानुभूति भी जताते थे। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव के टुकड़े को फेंकने के लिए जाते हुए दीपक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। उस समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करते हुए सीसीटीवी में कैद होना ही वह सबसे बड़ा क्लू था। इस क्लू के आधार पर एसीपी उमेश बड़थ्वाल, इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, एसआई अनुज कुमार, एएसआई अशोक व हवलदार राहुल की टीम ने मां-बेटों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

4 of 5
अंजनदास के शव के 10 टुकड़े किए - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने अंजन दास के दोनों हाथों के दो टुकड़े किए। फिर दोनों पैरों के दो-दो टुकड़े किए। सिर व धड़ के अलग टुकड़े किए। इस तरह अंजनदास के शव के 10 टुकड़े किए। पुलिस को अंजन के शव के छह टुकड़े मिल गए हैं। पुलिस शव के चार टुकड़ों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
इस घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के अलग-अलग दिन टुकड़े बरामद हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज किया इस मामले को वर्कआउट करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें