दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बने श्रद्धा हत्याकांड में एक अहम सफलता पुलिस के हाथ लगी है। इस हत्याकांड में आफताब द्वारा जिस हथियार से श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े किए गए, वह पुलिस ने बरामद कर लिया है। श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो पुलिस जल्द ही नार्को टेस्ट भी करेगी और आफताब के खिलाफ अपने केस को मजबूत करेगी। आज पुलिस आरोपी को तिहाड़ जेल से निकालकर रोहिणी स्थित एफएसएल डायरेक्टर के पास पहुंची है जहां उसके टेस्ट चल रहे हैं। आइए डालते हैं उन सबूतों और सवालों पर नजर जो आफताब को फंदे के और करीब लेकर जाएंगे।