दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। साथ ही दमकलकर्मियों ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला। देर रात तक जिंदगी और मौत की जंग चलती रही। चारों तरफ सिर्फ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नजरें अपनों को खोजती रहीं। इस दौरान अमर उजाला के छायापत्रकार भूपेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे जो समय-समय पर एक्सक्लूसिव तस्वीरें भेजते रहे, देखें तस्वीरों में कैद दहशत के पल...
विज्ञापन
2 of 10
mundka fire
- फोटो : Twitter
पुलिसकर्मी के अलावा एनडीआरएफ के कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग से काबू पा लिया है लेकिन फंसे लोगों को अभी भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
mundka fire
- फोटो : Twitter
राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी काफी मदद की। राहत बचाव में लगे कर्मियों ने रस्सी की मदद से आग की लपटों के बीच घिरी इमारत में फंसे करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
4 of 10
mundka fire
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आग से बचने के लिए लोगों ने अपनी खिड़कियों से ही छलांग दी। ऐसे ही तस्वीर में देख सकते हैं एक महिला आग से बचने के लिए खिड़की से कूद रही है।
विज्ञापन
5 of 10
mundka fire
- फोटो : Twitter
आग पर काबू करने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
6 of 10
ndrf
- फोटो : भूपेंद्र सिंह
राहत व बचाव कार्य में जुटे प्रशासन की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम मदद के लिए पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
7 of 10
delhi fire
- फोटो : भूपेंद्र सिंह
लोगों ने इमारत में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे। सड़क के आस पास काफी भीड़ जमा हो गई जिसकी वजह से वहां जाम लग गया। लोगों को निकालने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया।
8 of 10
delhi fire
- फोटो : भूपेंद्र सिंह
लोगों की भीड़ की वजह से राहत कार्य में भी दिक्कत आ रही थी। बाद में पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया और राहत कार्य में जुट गए।
9 of 10
delhi fire
- फोटो : भूपेंद्र सिंह
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम
मुंडका में हादसे के बाद मौके पर आपदा राहत की टीम पहुंच गई है। घटना स्थल पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन भी पहुंचे।
लिस कर्मियों ने इमारत की खिड़कियां तोड़कर वहां फंसे करीब 60 लोगों को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। वहीं कुछ परिजन अपनों की फोटो दिखा रहे हैं उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।