अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुडा मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
योगा दिवस
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु स्वामी रामदेव ने साधकों को अपने चिर-परिचित अंदाज में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, दीर्घ ओमेच्चारण, वक्रासन, भ्रामरी, शीतली, भुजंगासन, पद्मासन और प्राणायाम सहित कई प्रकार के आसन कराए। इस कार्यक्रम के दौरान कुल छह विश्व रिकॉर्ड बनाए गए।
विज्ञापन
3 of 7
योगा दिवस
- फोटो : अमर उजाला
एक लाख से अधिक साधकों को एक साथ योग कराने के लिए गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस आयोजन का नाम दर्ज किया गया। एक साथ 408 साधकों ने 15 सेकेंड तक शीर्षासन कर पतंजलि योग पीठ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
4 of 7
योगा दिवस
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी रामदेव और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने भी साधकों के साथ शीर्षासन किया। तीसरा रिकॉर्ड रोहताश चौधरी ने पीठ पर 80 पौंड (36.5 किलोग्राम) वजन रखकर एक मिनट में 51 पुशअप्स मारकर बनाया। गिनीज बुक में अब तक यह रिकॉर्ड 38 पुशअप्स का था।
विज्ञापन
5 of 7
योगा दिवस
- फोटो : अमर उजाला
अन्य तीन कार्यक्रम शाम तक आयोजित किए गए, जिसमें 9 साधकों ने 1500 से अधिक बार सूर्य नमस्कार कर विश्व कीर्तिमान बनाया। इसके अलावा रवि झा ने 90 मिनट से अधिक समय तक शीर्षासन कर रिकॉर्ड बनाया। रोहताश चौधरी ने दूसरे कार्यक्रम में भी सर्वाधिक पुशअप्स का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
6 of 7
योगा दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि योग हमेशा से हमारे देश के ऋषि, मुनियों व तपस्वियों की प्राचीन संस्कृति व धरोहर रहा है, लेकिन आधुनिक युग में लुप्त हो रही इस धरोहर को योगर्षि स्वामी रामदेव ने दोबारा शुरू करने की अलख जगाई है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएनओ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रख ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया, जिससे आज पूरे विश्व में भारत के गौरव का गुणगान हो रहा है। दो वर्ष पूर्व 170 देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी और आज 193 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।