फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

विज्ञापन
1 of 9
कभी आम सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले दिल्ली के सीएम केजरीवाल के हाल ही में एक समारोह में ऐसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

2 of 9
वीआईपी कल्चर का विरोध करके आम आदमी का नारा बुलंद करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार के कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी कल्चर दिखा। तालकटोरा स्टेडियम के कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी के लिए अलग-अलग प्रवेश गेट का इस्तेमाल किया गया। (सभी तस्वीरें: जी पॉल, अमर उजाला)
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

3 of 9
देश के बाकी राजनीतिक दलों से अलग पहचान का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने गेट नंबर 9 को वीवीआईपी एंट्री केलिए इस्तेमाल किया था। वहीं कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग विधानसभा से बसें भरकर लाई गई थीं।

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

4 of 9
दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में बॉकी टॉकी से लैस आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर दिखे तो हर थोड़ी-थोड़ी दूर में बाउंसर भी खड़े थे। हालांकि सरकारी अधिकारी बाउंसर को भी वॉलंटियर बता रहे थे।
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

5 of 9
भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम हेल्पलाइन कार्यक्रम में शिकायत करके हार चुके अमित भार्गव भी पहुंचे थे। उनकी शिकायत थी कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को शिकायत भेज चुके, लेकिन जिस शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ शिकायत है, उसी को मार्क कर दिया, कैसी जांच होगी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही भाषण शुरू किया, शिकायत लेकर अमित भार्गव खड़े हुए तो मुख्यमंत्री ने शिकायत लेकर कार्रवाई की बात कही। अमित भार्गव का कहना है कि शिकायत किसी बाउंसर ने ली।
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

6 of 9
एंटी करप्शन हेल्पलाइन (1031) 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन कॉल 4:45 बजे किया। विक्रम नाम से किए गए कॉल में केजरीवाल ने कहा फूड इंस्पेक्टर श्याम सिंह रिश्वत मांग रहा है। तिमारपुर में रहता हूं। आवाज रिकॉर्ड कर ली है, लेकिन मेरी पहचान उजागर मत करना।
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

7 of 9
मुख्य सचिव केके शर्मा ने कहा कि भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारियों को दंडित कराने में हेल्पलाइन नंबर इस्तेमाल करें। भ्रष्टाचार खत्म करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मिलकर खत्म कर सकते हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले मिले विशेषाधिकार खत्म करने के लिए कानून में बदलाव की तैयारी चल रही है।

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

8 of 9
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक रिपोर्ट का हवाला देकर मुख्य सचिव ने कहा कि देश में अक्तूबर, 2011 से सितंबर, 12 तक 36,400 करोड़ रुपये का नुकसान रिश्वत से हुआ जो कि दिल्ली के बजट के बराबर है। इसलिए भ्रष्टाचार विरोधी शाखा को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा लेने से इंकार करने वाले ने खड़े किए बाउंसर

9 of 9
प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रधान सचिव अरुण बरोका ने हेल्पलाइन की विशेषता पर कहा कि फ्री नंबर है। हर नागरिक इंस्पेक्टर है। अगर कोई रिश्वत मांगे तो मना मत करना। दिल्ली को पहला करप्शन फ्री राज्य बनाना है, जिसमें फोन करने वाले की पहचान से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। मुख्य सतर्कता अधिकारी की जिम्मेदारी मुख्य सचिव केके शर्मा के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें