फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस जरा देर पहले पहुंचती पुलिस तो हो जाती विकास से भिड़ंत ...इंद्रा कांप्लेक्स के बाहर से ही ऑटो में फरार हुआ दुबे

Thu, 09 Jul 2020 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित भाटिया, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
इंद्रा कांप्लेक्स स्थित अंकुर मिश्रा के घर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले बड़खल मोड़ स्थित गेस्ट हाउस और फिर रिश्तेदार के घर, पुलिस दोनों ही जगह चंद मिनटों की देरी से पहुंची। यदि 15 मिनट पहले भी पुलिस इंद्रा कांप्लेक्स स्थित अंकुर मिश्रा के घर पहुंच जाती तो पुलिस की वहां विकास से मुठभेड़ हो जाती और वो पुलिस के चंगुल में होता। दोनों ही स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पुलिस को पता चला कि विकास दुबे पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले तक वहीं था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पुलिस को पता चला कि विकास दुबे पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले तक वहीं था - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे हर बार पुलिस से एक कदम आगे रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे अपने दोनों बॉडी गार्ड प्रभात और अमर के साथ 5 जुलाई को फरीदाबाद आया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
vikas dubey - फोटो : amar ujala
फरीदाबाद पुलिस को इसकी भनक लगी तो 7 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे क्राइम ब्रांच की टीमों ने वहां घेराबंदी की, मगर पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि कुछ मिनट पहले ही विकास और प्रभात वहां से निकल कर जा चुके थे। पुलिस ने अंकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि विकास दुबे दो दिनों से शहर में ही था और आज दिन में यहां से निकल गया। 
 

4 of 5
अंकुर मिश्रा के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान ही पुलिस को पता चला कि विकास और प्रभात दोबारा अंकुर के घर छिपाए गए हथियार उठाने के लिए आ रहे हैं। इस पर 3.30 बजे के आसपास पुलिस दोबारा वहां पहुंची तो उनकी प्रभात के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। प्रभात से पूछताछ के दौरान पता चला कि विकास दुबे भी उसके साथ था, मगर वह अंकुर के घर नहीं आया और बाहर सड़क पर ही रुक गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरगर्मी से तलाश - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने अंकुर के घर के बाहर चौक पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि 7 जुलाई दोपहर करीब 3.13 मिनट पर विकास दुबे दुकान के बाहर खड़ा था। करीब 10 मिनट वह वहां रहा और उसके बाद ऑटो पकड़ कर निकल गया। विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें