फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

V'Day Special: डीटीसी बस में शुरू हुई थी इस BJP नेता की लव स्टोरी, नौ साल करना पड़ा था इंतजार

Mon, 13 Feb 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अपनी पत्नी के साथ शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली की एक हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया, लेकिन इसके लिए उन्हें नौ साल तक पापड़ बेलने पड़े थे। साल 1986 में शाहनवाज ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ‌डीटीसी की बसों से सफर किया करते थे।
विज्ञापन

2 of 10
shahnawaj hussain
रोज की यात्रा में उनकी निगाह एक लड़की पर पड़ी। पहली ही नजर में उन्हें वो जंच गई। अगर कहें कि उन्हें देखते ही शाहनवाज उन पर फिदा हो गए तो कुछ गलत न होगा, लेकिन जिस पर वो फिदा हुए वो अचानक कहीं खो गई। कुछ दिनों बाद फिर शाहनावज को वह लड़की दिल्ली की बस में ही मिल गई।
विज्ञापन

3 of 10
shahnawaj hussain
इसके बाद शाहनवाज ने लड़की को फॉलो करना शुरू किया। कई बार बस में हुई मुलाकात के बाद एक दिन ऐसा मौका आया जब बस में शाहनवाज को तो सीट मिल गई, लेकिन उस लड़की को नहीं मिली, तो उन्होंने उसे अपनी सीट ऑफर कर दी।

4 of 10
shahnawaj hussain
इसी आपाधापी में शाहनवाज एक दिन उस लड़की के घर पहुंच गए। इधर-उधर की बातों से लड़की के घर वालों से अच्छा रिश्ता बना लिया।
विज्ञापन

5 of 10
shahnawaj hussain
इसी आपाधापी में शाहनवाज एक दिन उस लड़की के घर पहुंच गए। इधर-उधर की बातों से लड़की के घर वालों से अच्छा रिश्ता बना लिया।
विज्ञापन

6 of 10
shahnawaj hussain
इसके बाद वह लड़की घर आने-जाने लगे। बातचीत में शाहनवाज पहले से माहिर थे, इसलिए लड़की के घरवालों से अच्छी जान-पहचान हो गई।
विज्ञापन

7 of 10
shahnawaj hussain
लेकिन असल बात बनते नहीं दिख रही थी, तो अंत में शाहनवाज ने ठान लिया कि अब वह लड़की को अपने दिल की बात बता कर रहेंगे। तभी किसी रिश्तेदार के यहां कोई पार्टी हुई।

8 of 10
shahnawaj hussain
उसमें शाहनवाज हुसैन और वह लड़की दोनों पहुंचे। वहीं पर बातों ही बातों शाहनवाज ने अपने दिल की बात लड़की को बताई। लेकिन उनकी बातें सुनकर लड़की गुस्सा हो गई।

9 of 10
shahnawaz hussain
दरअसल, उस जमाने में दूसरे धर्म में शादी करना टेढ़ी खीर थी। ऊपर से लड़की ने भी शाहनवाज को मना कर दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक दिन लड़की ने भी हां कर दी।
विज्ञापन

10 of 10
shahnawaj hussain
वह लड़की थीं रेनू, जो आज शाहनवाज हुसैन की पत्नी हैं। हालांकि इस लव स्टोरी के हिट होते-होते नौ साल लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें