पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के सामने मंगलवार को देशद्रोह के आरोपी व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक युवक ने दो बार हमले की कोशिश की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कन्हैया पर हमले का आरोपी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
युवक कन्हैया तक पहुंचता, उससे पहले पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हमले की कोशिश उस समय की गई जब जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार व वामपंथी छात्र संगठनों मंडी हाउस से संसद मार्ग थाने तक रैली निकाल निकाल रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
कन्हैया पर हमला
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
कन्हैया के भाषण के दौरान 25 मिनट में युवक ने दो बार हमला करने की कोशिश की। पहले युवक मंच के राइट साइड से आया तो पुलिस ने उसे वहां से हटा दिया।
4 of 7
कन्हैया पर हमला
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
दूसरी बार मंच के लेफ्ट साइड से आया। पुलिस के बीच से युवक मंच की और बढ़ने लगा, इसी बीच जैसे ही उसने अपना हाथ कन्हैया को मारने के लिए उठाया, सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
5 of 7
कन्हैया भाषण दे रहा था
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए आरोपी युवक को पीटने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पकड़कर ले गए।
विज्ञापन
6 of 7
कन्हैया पर हमला
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुलिस के मुताबिक कन्हैया को थप्पड़ मारने का प्रयास नहीं हुआ है। चार युवकों को हिरासत में लिया है, इनमें एक कार डीलर, सैलून चलाने वाला, इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाला व चौथा होटल में काम करता है।