फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां है चॉकलेट का शेर, केक पर क्रिकेट और लजीज़ व्यंजनों का स्वाद

Wed, 16 Mar 2016 06:57 AM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
पांच दिवसीय आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दुनिया भर के लजीज व्यंजनों से सजे प्रगति मैदान के आहार मेले में मेक इन इंडिया की धूम है। मेले में इसकी याद दिलाता 70 किलोग्राम का चाकलेटी शेर आपको दिखेगा।
विज्ञापन

2 of 12
पांच दिवसीय आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं, बड़ी संख्या में स्टॉल भारत में बने उत्पादों से भरे मिलेंगे। जबकि केक बनाने वाली कई कंपनियों ने क्रिकेट फील्ड, बैट-बॉल, स्टंप व खिलाड़ियों की थीम पर केक तैयार किए हैं।
विज्ञापन

3 of 12
पांच दिवसीय आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
नए व युवा उद्यमियों के लिए स्टार्ट अप पवेलियन भी बनाया गया है। तेलंगाना की एक कंपनी ने चाकलेट से शेर बनाकर आहार मेले में डिस्प्ले किया है। इसमें 70 किलोग्राम केक का इस्तेमाल किया गया है। एक स्थानीय कारीगर ने इसे दो महीने में तैयार किया है। कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर रवीश शेनॉय के मुताबिक, तीन-चार महीने पहले मेक इन इंडिया का शेर बनाने की योजना बनाई गई थी।

4 of 12
पांच दिवसीय आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दूसरी तरफ केक बनाने वाली ज्यादातर कंपनियों ने टी-20 थीम पर केक तैयार कर रखा है। इसमें क्रिकेट फील्ड से लेकर उसके उपकरण व खिलाड़ियों तक छोटी-छोटी मूर्तियां उकेरी गई हैं। एक मल्टीनेशनल कंपनी के सेल्स मैनेजर सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल टी-20 का विश्व कप शुरू हुआ है। ऐसे में इसकी थीम पर केक की मांग आ रही हैं। इसलिए ज्यादातर केक बनाने वाली कंपनियों के स्टॉल पर यह दिख जाएगा।
विज्ञापन

5 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को प्रगति मैदान में पांच दिवसीय आहार मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई आने से किसानों की आय 2022 तक दो गुना हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
जबकि अगले कुछ सालों में भारत दुनिया की फूड फैक्ट्री के तौर पर जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बाजार किसानों के दरवाजे तक पहुंचे। दूसरी तरफ आईटीपीओ अधिकारियों ने बताया कि आहार मेले के इतिहास में पहली बार भागीदारों की संख्या 1001 से ज्यादा हो गई है।
 
विज्ञापन

7 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
भारत के अलावा पाकिस्तान, कनाडा, चीन, जर्मनी, अमेरिका हांगकांग, इटली, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, न्यूजीलैंड, नार्वे, पोलैंड, स्पेन, ताइवान, तुर्की आदि देशों के भागीदार भी शामिल हैं। पहले चार दिन बिजनेस विजिटर के लिए हैं। जबकि आखिरी दिन यह आम लोगों के लिए खुला होगा।

8 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इंडियन क्यूलिनरी फोरम ने देश भर के करीब 300 शेफ के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रोफेशनल के अलावा करीब 50 घरों आदि पर खाना बनाने वाले आम लोग भी हैं।

9 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
आहार मेले के पहले दिन मंगलवार को देसी व्यंजनों की श्रेणी में 20 शेफ शामिल हुए। इन्होंने करीब तीन सौ लजीज व्यंजनों बनाए।

10 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
 वहीं, 50 से ज्यादा डिश मौके पर बनाई गईं। इसमें शाही डिश भी है और आदिवासी भी।

11 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
धुर उत्तर से धुर दक्षिण तक की डिश स्टॉल पर सजी दिखी। फोरम के संयुक्त सचिव शेफ महेंद्र कुमार खैरिया ने बताया कि पांच दिनों में 16 कैटेगरी की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

12 of 12
आहार मेला - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इसमें वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ सोसायटी से जुड़े शेफ जज की भूमिका में हैं। जिसकी अगुवाई मलयेशिया के शेफ शानली ओंग बेंग यीव कर रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं को नोएडा के एक होटल में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें