फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत का पर्याय बन चुका गैंगस्टर बलराज के गिरोह का किया जाएगा जड़ से सफाया, 18 अपराधी हैं रडार पर

Thu, 26 Apr 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
balraj bhati - फोटो : rajan rai
कुख्यात अपराधी बलराज भाटी के एनकाउंटर के बाद अब हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर 18 और अपराधी हैं। कई राज्यों में अपराध को अंजाम देने वाले इन 18 अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की पांच टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो एसटीएफ को जल्द ही कुछ और कामयाबी मिल सकती है। हरियाणा में कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया था। टॉप-20 अपराधियों की सूची एसटीएफ ने तैयार की थी।
विज्ञापन

3 of 5
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों की कुंडली खंगालने के बाद टीम ने दो को ट्रेस कर लिया, जिसमें से एक अपराधी को एसटीएफ ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा तीन दिन पहले नोएडा में हुई मुठभेड़ में मारा गया।

4 of 5
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
अन्य अपराधियों की भी जानकारी जुटाई गई है जिस पर एसटीएफ की पांच टीमें काम कर रही हैं। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
इन्हें पकड़ने के लिए कोई निश्चित समय तो निर्धारित नहीं किया गया, लेकिन एसटीएफ की पूरी कोशिश है कि इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सभी इंटरस्टेट अपराधी हैं जो गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर राजस्थान सहित अन्य जिलों व राज्यों में हुई वारदात में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें