फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला जल्द लिया जाएगा, दिल्ली के इस गैंग ने किया खुला एलान

Wed, 01 Jun 2022 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नीरज बवाना(दाएं) मृतक सिद्धू मूसेवाला(मध्य) और लॉरेंश विश्नोई(दाएं) - फोटो : अमर उजाला
अब मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि पंजाबी गायक की हत्या का बदला जल्द ही लिया जाएगा। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने धमकी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज बवानिया गिरोह ने धमकी दी है। इस धमकी के बाद दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत उत्तर भारत में गैंगवार होने की आशंका बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर पर नजर रखना शुरू कर दिया है।  तिहाड़ समेत अन्य जेलों में बंद गैंगस्टरों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज बवानिया गैंग - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली-एनसीआर के नीरज बवाना गिरोह ने धमकी दी है। बवाना गैंग ने कहा कि जल्द ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया जाएगा। धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है। जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई है उस पर डीपी नीरज बवानिया की लगी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नीरज बवानिया दिल्ली का रहने वाला है। उस पर हत्या, डकैती, लूटपाट, फिरौती समेत संगीन अपराधों के काफी मामले दर्ज हैं। नीरज बवानिया अभी तिहाड़ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि वह तिहाड़ जेल से अपने गिरोह को चला रहा है। दिल्ली में गैंगस्टर नीटू दाबोदिया के एनकाउंटर के बाद नीरज बवानियों को दबदबा बढ़ गया था। 

4 of 5
lawrence bishnoi
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि नीरज बवानिया की तरफ से जो धमकी दी गई है उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के इस समय उत्तर भारत के गैंगस्टर दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक गुट में लारेंस बिश्रोई, संपत नेहरा, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, जितेंद्र गोगी गिरोह, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग, हासिम बाबा, राजेश बवानिया व कपिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज बवानिया गैंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे गुट में नीरज बवानिया, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, सुनील राठी, कौशल गैंग, प्रवेश मान, नवीन बाली और पंजाब के देवेंद्र बंवीहा गिरोह शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सभी यूनिट सक्रिय हो गई हैं और जेल में बंद व बाहर सभी गैंगस्टर पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें