स्याना-बुलंदशहर स्टेट हाईवे स्थित गांव चिंगरावठी के जंगल में युवक की डेडबॉडी मिली है। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
dead body
गांव निवासी करनवीर सिंह मंगलवार सुबह खेत से चारा लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में युवक का शव पड़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव से उसका सिर गायब था।
विज्ञापन
3 of 5
dead body
अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर आरोपियों ने उसकी शिनाख्त मिटाने की कोशिश करते हुए सिर अपने साथ ले गए या फिर सिर को कहीं अन्य स्थान पर फेंक दिया गया है। पहचान मिटाने के लिए मौके पर युवक के कपड़े भी जला दिए।
4 of 5
demo pic
मृतक की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है। उसके बांए हाथ पर मोहम्मद उमर गुदा हुआ है। वहीं युवक के सीने के बाईं ओर नीशा नाम गुदा हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए और पुलिस ने अज्ञात में ही शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
कोतवाल अल्ताफ अंसारी का कहना है कि फोरेंसिक टीम द्वारा इस घटना की बारीकी से जांच की गई है। युवक की शिनाख्त के लिए आस-पास के थाना क्षेत्रों को सूचना भी दी गई है। शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है।