छिजारसी में 11वीं कक्षा की छात्रा के सुइसाइड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने राजा, राहुल और शिवम को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजा को फेज-3 सूरजपुर से कल गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
2 of 8
मामले में तीसरी गिरफ्तारी रविवार को हुई। इससे पहले शनिवार सुबह छिजारसी गांव के लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर छिजारसी कट पर एनएच-24 को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम से नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
3 of 8
मौके पर पहुंचे सीओ सेकेंड अनूप सिंह के समझाने पर लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर राजा को गिरफ्तार कर लिया।
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
4 of 8
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को छिजारसी निवासी व गाजियाबाद के स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने तंग आकर सुइसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
5 of 8
चार दिन पहले छात्रा के परिजनों ने फेज-3 थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। उसी दिन पुलिस ने आरोपियों की कार जब्त कर ली थी, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ सकी थी।
विज्ञापन
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
6 of 8
शुक्रवार शाम को जब छात्रा की मां सब्जी खरीदने और पिता ऑटो लेकर बाहर गया था, उसी बीच पंखे से फंदा लगाकर उसने सुइसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
7 of 8
सुइसाइड नोट में तीनों आरोपियों की छेड़खानी और जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी के कारण जान देने की बात लिखी गई थी। इधर, परिजनों ने पुलिस पर मामले को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
VIDEO: सुसाइड से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया छेड़छाड़ का सच
8 of 8
करीब एक महीने से तीनों आरोपियों की छेड़खानी से त्रस्त होकर चार दिन पहले शिकायत देने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रा को सुइसाइड करना पड़ा। वहीं, परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच महिला दारोगा को सौंपी गई है। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)