फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की दर्दनाक हत्या, गोली मारकर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

Sun, 18 Oct 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
एमिटी विवि के छात्र की उसके फ्लैट पर ही शनिवार को सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र पर कुल्हाड़ी से भी ताबड़तोड़ कई वार किए। एमिटी विवि के दो छात्रों पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र की दर्दनाक हत्या, गोली मारकर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

2 of 5
आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आंध्रप्रदेश निवासी रामाराजू संदेश सेक्टर-100 के ब्लू बर्ल्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1103 में अपने साथी नदीम और मधुर के साथ किराये पर रहता था। वह एमिटी विवि का बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था।
विज्ञापन

छात्र की दर्दनाक हत्या, गोली मारकर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

3 of 5
शनिवार शाम करीब 5 बजे संदेश और उसका रूम मेट नदीम फ्लैट पर ही थे, जबकि मधुर दूध लेने बाजार गया था। आरोप है कि उसी समय एमिटी विवि में टूरिज्म की पढ़ाई करने वाला अमन और उसका एक दोस्त संदेश के फ्लैट पर पहुंचा। अमन ने दरवाजे पर लगी घंटी बजाई। दरवाजा संदेश ने खोला।

छात्र की दर्दनाक हत्या, गोली मारकर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

4 of 5
दरवाजा खोलते ही अमन ने संदेश के सिर पर पिस्टल से दो गोली मारीं। अमन के साथी ने संदेश के शरीर पर कुल्हाड़ी से दो से तीन बार हमला किया। लहूलुहान होकर छात्र जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर नदीम अंदर के कमरे से बाहर निकला। नदीम को देखकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की दर्दनाक हत्या, गोली मारकर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार

5 of 5
उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ प्रथम विजय ढुल का कहना आरोपी छात्र कहां के रहने वाले हैं इस बारे में पता लगाया जा रहा है। दूसरे हत्यारोपी की पहचान नहीं हो सकी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें