फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा, आठ महीने पहले ही इस देश से मंगवा लिए थे आधुनिक हथियार, ये सच जान पुलिस हैरान

Sat, 04 Jun 2022 08:42 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार करीब 8 माह पहले नेपाल के जरिये मंगाए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसने एक गैंगस्टर के जरिये गोल्डी बराड़ को सूचना पहुंचाई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने यह भी बताया है कि वह विक्की मिड्डूखेडा को बड़े भाई तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ अध्यक्ष बनाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। शुक्रवार को भी उससे कई घंटे पूछताछ की गई। लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि उसने पंजाबी गायक की हत्या के लिए आधुनिक हथियार बहुत पहले मंगवा लिए थे। खुफिया विभाग को भी कुछ महीने पहले हथियार मंगवाने के इनपुट मिले थे। स्पेशल सेल अब लॉरेंस से ये पूछताछ कर रही है कि हथियार किस देश से और कैसे मंगवाए थे। हथियार मंगवाने के लिए पैसे का लेन-देन कैसे हुआ था।
 
विज्ञापन

2 of 8
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एएनआई
लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उसने गैंगस्टर के जरिये कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ को करीब छह माह पहले मैसेज भिजवाया था। लॉरेंस बिश्नोई  ने पूछताछ में यह भी बताया कि अकाली नेता रहे विक्की मिड्डूखेडा की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक की हत्या करवाई है। 

विज्ञापन

3 of 8
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala - फोटो : Social Media
उसका कहना है कि वह विक्की को बड़े भाई की तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनवाया था। विक्की युवा अकाली दल का एक नेता था। 

 

4 of 8
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
परिवार श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोत से ताल्लुक रखता था। विक्की ने मोहाली के शिवालिक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी और चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। इसके बाद उसने पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ डिफेंस स्टडीज में दाखिला लिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
साल 2009 में मिद्दूखेड़ा को स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (एसओपीयू) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विक्की ने अपने बाद लॉरेंस बिश्नोई  को भी एसओपीयू का अध्यक्ष बनवाया था।
विज्ञापन

6 of 8
gangster lawrence bishnoi
इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई विक्की को बड़े भाई की तरह मानने लग गया था। लॉरेंस बिश्नोई विक्की को सगे भाई से ज्यादा सम्मान देता था। 7 अगस्त, 2021 को विक्की हत्या कर दी गई थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
lawrence bishnoi
जैमर की वजह से मोबाइल का इस्तेमाल करना छोड़ दिया था
लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया है कि वह पहले तिहाड़ में मोबाइल का इस्तेमाल करता था। तिहाड़ में जैमर लगने की वजह से उसने मोबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। स्पेशल सेल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसने कई महीने से तिहाड़ में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। 
विज्ञापन

8 of 8
Lawrence Bishnoi
पूछताछ में कभी सहयोग करता है और कभी नहीं
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई कभी पूछताछ में सहयोग कर रहा है और कभी नहीं करता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने शुक्रवार को पूछताछ में सहयोग किया है। उससे जो पूछा जा रहा है वह सभी बात बता रहा है। पुलिस ने उससे रोहित मोई को सामने बैठाकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें