बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश करने के मामले गिरफ्तार होने के बाद सुर्खियों आया संपत नेहरा चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई का जूनियर रहा है। राष्ट्रीय स्तर की एथलीट प्रतियोगिताओं में पुस्कार जीतने वाले खिलाड़ी संपत ने लॉरेंस के साथ पंजाब विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में कदम रखा और मारपीट होने के बाद लॉरेंस के साथ हथियार उठाकर गैंगस्टर बन गया। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश का मास्टरमाइंड लॉरेंस विश्नोई था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलत: राजस्थान के रायगढ़ का रहने वाले संपत के पिता रामचंदर चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई थे। पंजाब विश्वविद्यालय में उसकी मुलाकात लॉरेंस से हुई। इसके बाद संपत खेल से दूर हो गया। उसके बाद संपत नेहरा आपराधिक वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016 में पहली बार संपत नेहरा को कार लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जून, 2017 में वह पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गया था।
विज्ञापन
2 of 7
sampat nehra
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर लॉरेंस के इशारे पर वह काम करता था और पांच राज्यों में उसपर 39 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें डकैती, एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास और फिरौती के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 7
sampat nehra
- फोटो : अमर उजाला
संपत नेहरा पर पंजाब व राजस्थान पुलिस ने 2 लाख का इनाम भी घोषित किया था। अधिकारी बताते हैं कि संपत पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में वारदातों को अंजाम करने के बाद दक्षिण भारतीय राज्यों की तरफ भाग जाता था और इन जगहों पर फर्जी पहचान के साथ रहता था।
4 of 7
sampat nehra
- फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस उसे हवाला के जरिए पैसे भेजता था। लॉरेंस बिश्नोई ने संपत की मदद से कई हत्याओं को अंजाम दिलाया। काले हिरण मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
5 of 7
sampat nehra
संपत ने सलमान खान की रेकी भी की थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 2018 में गुरुग्राम की स्पेशल टास्क फोर्स ने संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
6 of 7
sampat nehra
- फोटो : अमर उजाला
संपत ने राजस्थान के सादूलपुरा अदालत में एक बदमाश अजय जैतपुरा की हत्या में बांछित था। उसने जेल में रहते हुए चुरू के एक कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। उसने जेल से उसे वीडियो कॉल कर धमकी दी थी।
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया। इसी मामले में संपत को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह पहले दिल्ली के मंडोली जेल में बंद था। उसके बाद सुशील पहलवान के मंडोली जाने के बाद उसने जान का खतरा बताया था। उसके बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया।