फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Jam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश बनी आफत, गुरुग्राम में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था; देखें जाम की तस्वीरें

Wed, 18 Sep 2024 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गुरुग्राम में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

 

राजधानी में बुधवार सुबह से शुरु हुई रिमझिम बारिश का दौर रात तक चलता रहा। टिप-टिप बारिश से दिल्ली के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बादलों ने पूरे दिन सूर्य को अपने में साए में छिपाए रखा।

विज्ञापन

2 of 7
Waterlogging after rain in Gurugram - फोटो : PTI

इस बीच नम हवाएं भी चलती रहीं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन

3 of 7
Traffic jam after rain in Delhi - फोटो : PTI

गुरुग्राम में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह लोग कदम-कदम पर जलभराव व जाम से जूझते नजर आए। प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात रेंगता रहा। नए व पुराने गुरुग्राम के कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। शाम को कार्यालयों से छूटे लोगों को जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

4 of 7
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला
नरसिंहपुर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लग गए। सुभाष चौक से वाटिका चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, इफ्को चौक समेत अन्य सड़कों पर लंबी कतार में वाहन देर शाम तक रेंगते रहे। ऐसे में वाहन चालकों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुई बारिश से कई सेक्टर व कॉलोनियों की सड़कों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के चलते ट्रैफिक कम रहा। उधर, मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम और वजीराबाद में 10-10 मिमी, कादीपुर में 8 मिमी, हरसौल में 8 मिमी, फर्रुखनगर और बादशाहपुर में 2 मिमी, सोहना में 4 मिमी, मानेसर में 5 मिमी, पटौदी में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

6 of 7
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव से यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा सिविल लाइंस, पटेल नगर, सेक्टर-45, सेक्टर-56, 57, बादशाहपुर, पालम विहार, विपुल वर्ल्ड, सेक्टर-3,5,6 वजीराबाद, सेक्टर-51, शीशपाल विहार, खाड़सा रोड, भीमनगर, शिवाजी नगर, समेत कई स्थानों पर जलजमाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
नगर निगमायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि बरसात शुरू होते ही जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम टीमें गंभीरता से फील्ड में जुट जाती हैं। नगर निगम के पास पर्याप्त संख्या में पंप व मशीनरी की व्यवस्था है, जिनमें 12 जेसीबी, 62 सक्शन टेंकर, 61 ट्रैक्टर माउंटिड पंप, 25 डीजल इंजन शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें