फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों की डोर को बचाने की जद्दोजहद: ऑक्सीजन के लिए तड़पते लोग, झकझोर देंगी ये तस्वीरें

Fri, 23 Apr 2021 02:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देखें ऐसी ही कुछ तस्वीरें जो आपको अंदर तक झकझोर सकती हैं साथ ही ये संदेश भी देती हैं कि अपना और अपनों का बहुत खयाल रखें ताकि कोरोना का संक्रमण आपसे दूर ही रहे....
विज्ञापन
1 of 8
कानपुर की स्थिति - फोटो : पीटीआई
पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर जिस तरह का कहर बरपा रही है उससे लगभग हर राज्य में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। कोरोना मरीजों की एक-एक सांस बचाने के लिए उनके परिजन, डॉक्टर कैसे जद्दोजहद कर रहे हैं उसकी तस्वीरें बेहद मार्मिक हैं। कोई जिसे अस्पताल में बेड नहीं मिला वह अस्पताल के बाहर अपनी कार या एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर जिंदगी बचाने की इस जंग को लड़ रहा है। वहीं कई लोग लंबी लाइनों में लगकर अपने परिजनों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराने के लिए खड़े हैं। आगे देखें ऐसी ही कुछ तस्वीरें जो आपको अंदर तक झकझोर सकती हैं साथ ही ये संदेश भी देती हैं कि अपना और अपनों का बहुत खयाल रखें ताकि कोरोना का संक्रमण आपसे दूर ही रहे....
विज्ञापन

2 of 8
oxygen in delhi - फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की है। यहां बेड न होने के चलते बीमार महिला एंबुलेंस के अंदर ही लेटी है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
oxygen in delhi - फोटो : पीटीआई
दिल्ली के शांति मुकुंद अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के बाद एक मरीज जहां एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन का सिलिंडर का सहारा ले सांसें ले रही हैं, वहीं उसके सामने एक मरीज ने अपनी कार के अंदर ही ऑक्सीजन सपोर्ट ले रखा है।

4 of 8
oxygen in delhi - फोटो : पीटीआई
कानपुर के एलएलआर अस्पताल में मरीजों को बेड की कमी के चलते बेड शेयर करना पड़ रहा है। यहां गंभीर मरीज भी बुरी स्थिति में है।
विज्ञापन

5 of 8
oxygen in delhi - फोटो : पीटीआई
यह नजारा भी एलएलआर अस्पताल का है जहां अस्पताल की गैलरी में स्ट्रेचर पर मरीज लेटा हुआ है क्योंकि यहां बेड की कमी हो गई है।
विज्ञापन

6 of 8
oxygen in delhi - फोटो : पीटीआई
अपने परिजन के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाती महिला। यह तस्वीर दिल्ली की है। दिल्ली के तमाम बड़े-छोटे अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन

7 of 8
oxygen in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मायापुरी में अपने बीमार परिजन के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाते लोग।
विज्ञापन

8 of 8
oxygen in delhi - फोटो : पीटीआई
दिल्ली के मायापुरी में ऑक्सीजन फिलिंग सेंटर के बाहर लगी लोगों की लाइन। यहां लोग घंटों इंतजार कर अपनों के लिए ऑक्सीजन ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें