उमर गौतम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए धर्मांतरण मामले में एजेंसियां सरगर्मी से जांच में जुटी हैं। इस तरह के लोगों का ब्योरा एकत्रित करने का काम किया जा रहा है, जिनको लालच देकर धर्मांतरण की बातें सामने आ रही हैं। इस काम में एएमयू के माली से लेकर उमर गौतम से जुड़े लोगों के सहारे ऐसे लोगों की तलाश हो रही है। इस बीच शुक्रवार को अलीगढ़ के जीवनगढ़ इलाके में एक युवक के धर्मांतरण का शोर मचा। इस पर जब उस युवक के घर तक पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि युवक ने एएमयू में पढ़ाई के दौरान साथ पढ़ने वाली गैर समुदाय की दिल्ली युवती से शादी की है। उसके इस निर्णय पर परिवार साथ रहा है। हां, शादी के बाद परिवार ने युवक व युवती को कुछ दूरी पर दूसरे मकान में बसा दिया है। चूंकि वह अपने पिता का इकलौता बेटा है तो परिवार उसके फैसले से खुश है।