फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: यूट्यूब चैनल से किए गए डिलीट कई वीडियो, मौलाना उमर गौतम की थी जहरीली स्पीच!

Fri, 25 Jun 2021 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर आलम से एटीएस की पूछताछ लगातार जारी है। देश भर के 24 राज्यों में उमर का नेटवर्क फैला होने का दावा किया जा रहा है। एटीएस इसकी तस्दीक कर रही है। साथ ही उमर द्वारा बताए गए पतों को खंगालने के लिए यूपी पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस के साथ जानकारी साझा कर रही है। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तह तक जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए। उधर, एटीएस के सूत्रों ने बताया कि फंडिंग को लेकर उमर ने कुछ अहम जानकारी दी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही उन संस्थाओं की भी छानबीन की जा रही है जिससे उमर किसी न किसी रुप में जुड़ा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि धर्मांतरण से जुड़े सभी संगठनों की विस्तृत जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही वह विस्तृत जानकारी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का धर्मांतरण किया गया है उनके परिजनों से पुलिस लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 राज्यों के बारे में उमर व जहांगीर ने बताया है, जिसके बारे में संबंधित राज्य की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है और सूचनाएं आदान प्रदान की जा रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
उमर के अन्य ठिकानों के साथ-साथ उसके मददगार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसे और उसकी संस्था को फंडिंग कहां से हो रही थी, उसके पीछे सिर्फ धर्मांतरण मकसद था या कुछ और भी इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। एटीएस की विभिन्न टीमों ने इसमें लगातार मेहनत की है।
 

4 of 5
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 2 दिन पहले यूपी एटीएस ने उमर गौतम और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में किए जा रहे धर्मांतरण का खुलासा किया था। उमर गौतम दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था का संचालक है। उस पर आरोप है कि नोएडा के मूक बधिर स्कूल के दर्जनों छात्रों का धर्मांतरण कराया है। एटीएस उमर और जहांगीर आलम को 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala
इस्लामिक दावा सेंटर के यूट्यूब चैनल से कई वीडियो किए गए डिलीट
सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर उपलब्ध उमर की स्पीच के वीडियो को भी एटीएस खंगाल रही है। इस्लामिक दावा सेंटर के नाम से यू ट्यूब चैनल भी है। इस पर उमर की स्पीच के कई वीडियो अपलोड हैं। कुछ वीडियो पूरा मामला सामने आने के बाद डिलीट भी कर दिए गए हैं। उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें