फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा चौधरी हत्याकांड: कत्ल का शक न हो इसलिए पायल ने सुसाइड नोट में लिखा- चेहरा जल गया, कर रही हूं खुदकुशी

Fri, 02 Dec 2022 04:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
विज्ञापन
1 of 9
हेमा चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव की पायल भाटी ने फेसबुक फ्रेंड अजय के साथ मिलकर हेमा चौधरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद हेमा के चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। हेमा के हाथ की नस काटकर अपने कपड़े पहना दिए। दोनों आरोपी शव के पास पायल के नाम का सुसाइड नोट छोड़कर दोनों फरार हो गए। सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों ने पायल का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद पायल प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता को खुदकुशी करने के लिए विवश करने वाले भाई की पत्नी, साले और शादी कराने वाले बिचौलिए की हत्या की साजिश रचने में जुट गई। लेकिन इसी बीच 12 नवंबर को हेमा के परिजनों ने थाने में गुमशुदी दर्ज कराई। तलाश में जुटी बिसरख कोतवाली पुलिस ने पायल और सिकंदराबाद के रहने वाले प्रेमी अजय को अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

2 of 9
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 17 मई 2021 को दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी दंपती रविंद्र भाटी और राकेश देवी ने जहरीले पदार्थ का सेवन आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने बिचौलिए (बुआ के बेटे) सुनील, बहू स्वाति और स्वाति के दो भाइयों कौशिंद्र और गोलू पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
पायल का घर - फोटो : अमर उजाला
पायल तभी से माता-पिता की मौत के जिम्मेदारों से बदला लेना चाहती थी। उसने अजय को साजिश में शामिल कर लिया। पायल ने अजय से कहा वह उससे तभी शादी करेगी जब वह उसकी मदद करेगा। अजय 12 नवंबर को हेमा को झांसा देकर पायल के घर बुलाकर लाया। पायल ने अपने भाइयों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हेमा की हत्या कर खुद अजय संग फरार हो गई।

 

4 of 9
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या का शक न हो इसलिए रचा खुद की मौत का स्वांग
पायल ने अपने माता-पिता की मौत की जिम्मेदारों की हत्या के लिए तमंचा व दस कारतूस भी खरीद लिए थे। उसने अपनी मौत का स्वांग इसलिए रचा कि अगर वह अपने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता के केस में नामजद आरोपियों की हत्या कर सके और उस पर किसी का शक नहीं जाए।

 
विज्ञापन

5 of 9
Hema Chaudhary murder - फोटो : अमर उजाला
‘चेहरा जल गया इसलिए कर रही हूं खुदकुशी’
पायल ने हेमा की हत्या करने के बाद अपने नाम से लिखे गए सुसाइड नोट में लिखा है कि पूरी बनाते समय तेल गिरने से उसका चेहरा बुरी तरह जल गया है। अब उसे समाज में कोई पसंद नहीं करेगा। इसलिए हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर रही हूं।

 
विज्ञापन

6 of 9
मुक्ति धाम में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे हेमा चौधरी के परिजन
हेमा ग्रेनो वेस्ट स्थित वेन हुसैन के शोरूम में काम करती थी। वह मूलरूप से हाथरस के सादाबाद की रहने वाली थी। 12 नवंबर की रात वह अचानक लापता हो गई। तभी से परिजन उसे तलाशने में जुट गए। अता-पता नहीं चलने पर परिजन ने बिसरख कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद से ही पुलिस हेमा की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
सीढ़ियों पर मिले खून के निशान, उठे सवाल तो भाइयों से पूछताछ
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि लगभग 18 दिन बाद भी पायल के घर की सीढि़यों के किनारे खून के निशान मिले। वहीं, हेमा की हत्या तेजधार हथियार से हमला कर की गई थी। उसकी गर्दन आदि पर भी चोट के निशान थे। 

 

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, केवल चेहरा जलने और कपड़े बदलने से ही उसके भाई पायल और हेमा में फर्क कैसे नहीं कर पाए। जबकि उसके बाल आदि से भी पहचान की जा सकती थी। इन्हीं सवालों का जवाब हासिल करने के लिए पुलिस पायल के भाइयों से भी पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिचौलिया बना रहा था दबाव
पायल के भाई अरुण ने माता पिता की मौत के बाद जानकारी दी थी कि स्वाति और उसके भाई दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, सुनील उधार दिए पांच लाख रुपये वापस मांगने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें