यूपी के फैजाबाद में विवादास्पद आत्मरक्षा ट्रेनिंग शिविर लगाने के बाद शुक्रवार को संगठन ने नोएडा में भी एक ऐसा ही शिविर आयोजित किया है। यहां बजरंग दल युवाओं को अपनी रक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बजरंग दल द्वारा आयोजित ट्रेनिंग कैंप
- फोटो : ani
इस शिविर में लाठी, बंदूक से लेकर तलवारबाजी तक को चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे युवाओं में किसी भी परिस्थिति में अपनी रक्षा करने का गुर विकसित होगा।
विज्ञापन
3 of 5
बजरंग दल द्वारा आयोजित ट्रेनिंग कैंप
- फोटो : ani
बता दें कि नोएडा में आयोजित इस शिविर ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही अयोध्या में भी बजरंग दल ने एक ऐसा ही शिविर आयोजित किया था, जिसमें विवाद हो गया था।
4 of 5
बजरंग दल द्वारा नोएडा में आयोजित ट्रेनिंग कैंप
- फोटो : ani
गौरतलब है कि यह ट्रेनिंग कैंप 14 मई को हुआ था। इस मॉक ड्रिल में एक समुदाय के लोगों को वेशभूषा और नारों के जरिये आतंकी दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि बजरंग दल ने इसे सेल्फ डिफेंस बताया था।
बजरंग दल द्वारा अयोध्या में आयोजित ट्रेनिंग कैंप
- फोटो : ani
यही वजह थी कि यह शिविर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए विवादों में आ गया था जिसके बाद बजरंग दल प्रमुख महेश मिश्रा को बीते बुधवार गिरफ्तार कर लिया गया था।
WATCH: Self defence camp organized by Bajrang Dal in Noida(UP)https://t.co/O2RJv5RVXO
— ANI (@ANI_news) May 27, 2016