फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ बन रहे ‘पीएम के ई-रिक्शा’, लाए गए बांटने के नाम पर और ये हो रही हालत

Tue, 24 May 2016 02:12 PM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के तहत आर्थिक पिछड़े परिवारों को सांकेतिक तौर पर ई-रिक्शा का वितरण किया था। उस समय सभी रिक्शे सेक्टर-62 के सभा स्थल पर लाए गए थे। 48 दिन बाद 280 रिक्शे अब तक यहीं हैं और कबाड़ बनते जा रहे हैं। किसी के पहिए गायब हैं तो किसी की सीट। भारतीय माइक्रो क्रेडिट (बीएमसी) के सहयोग से ई-रिक्शा देने की बात की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
सभास्थल पर रंग-बिरंगे नए-नए ई-रिक्शे एक लाइन में खड़े किए गए थे। महिला चालकों ने ई-रिक्शा चलाकर प्रधानमंत्री को दिखाया भी था। उस दिन प्रधानमंत्री ने मंच से गरीबों की तकदीर बदलने की बात की थी। गरीबों की तकदीर बदलने से पहले ई-रिक्शा की तस्वीर जरूर बदल गई है। जगह-जगह टूटे पड़े कई ई-रिक्शे पिछले 48 दिन की कहानी बयां करते नजर आए। कुछ रिक्शों के पहिये गायब थे तो किसी की छत उड़ी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
सभी ई-रिक्शे धूल में सने नजर आए। कई रिक्शों में जंग लगनी भी शुरू हो गई है। वहीं अगर ज्यादा बारिश हुई तो इसके पूरी तरह से कबाड़ बनते देर नहीं लगेगी। पास में ही एक शख्स प्रमोद कुमार नजर आया। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा की पहरेदारी करने के लिए यहां खड़ा है। उसे सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पहरेदारी करने को आठ हजार रुपये पर रखा गया है।

4 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
रात में भी कोई पहरेदारी करता है। ई-रिक्शा को कोई वहां से उठाकर न ले जाए, इसलिए बैटरी पहले ही निकाल दी गई थी। हालांकि बैटरी निकालने के बाद बोनट को बंद करने की भी जद्दोजहद नहीं की गई। वहीं कुछ ई-रिक्शे के हैंडल भी जमीन पर टूटे पड़े थे।
विज्ञापन

5 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
परमिट के लिए भेजे गए 78 आवेदन : नोएडा परिवहन विभाग से फिलहाल 78 आवेदन परमिट के लिए आरटीओ गाजियाबाद भेजा गया है। इनके रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो चुका है। इनमें से 74 आवेदन बीएमसी के हैं।
विज्ञापन

6 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
वहीं अधिकारियों की मानें तो इनमें से तीन को फिलहाल परमिट मिला है। बाकी ई-रिक्शा चालक अपने-अपने परमिट का इंतजार कर रहे हैं ताकि ई-रिक्शा को सड़क पर उतार सकें।
विज्ञापन

7 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
नोएडा परिवहन विभाग में ई-रिक्शा के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए जो भी आवेदन आ रहे हैं, कागजी और फिटनेस जांच पूरी करने के बाद उच्चाधिकारियों को आगे बढ़ा दिया गया है।- रचना यदुवंशी, एआरटीओ (प्रशासन)

8 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
हमारे 714 लाभार्थियों के लर्निंग डीएल बन गए हैं। इन सभी को ई-रिक्शा दे दिया गया है। इनमें से 74 के परमिट बनने के लिए भेजे गए हैं। सभा स्थल पर फिलहाल 280 ई-रिक्शे खड़े हैं, जिसे जल्द लाभार्थियों को दे दिया जाएगा।-विजय पांडेय, प्रबंध निदेशक, भारतीय माइक्रो क्रेडिट
विज्ञापन

9 of 9
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार के बीच पड़ा कूड़ा : ई-रिक्शा के पिछले हिस्से में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई है। वहीं उसमें सबका साथ, सबका विकास और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया जा रहा है। लेकिन ठीक उसी जगह पर बड़े पैमाने पर जगह-जगह पड़ा कूड़ा संदेश को चिढ़ाता नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें