फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया केस: बेटी की तस्वीर गले से लगाकर बोली मां- आखिरकार तुम्हें इंसाफ मिल गया

Fri, 20 Mar 2020 06:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
1 of 5
Nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
फांसी की सजा पाए निर्भया के गुनहगार आखिरकार सात साल, तीन महीने और तीन दिन बाद अपने अंजाम पर पहुंच गए। निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार तड़के 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के लिए दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी, जिसके बाद दोषियों के वकील ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसे शीर्ष अदालत ने भी खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

2 of 5
Nirbhaya case - फोटो : ANI
सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। दोषियों को फांसी होने के बाद लंबे समय से इंसाफ की जंग लड़ रहीं निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, 'हमारी बेटी इस दुनिया में नहीं है और नहीं वापस लौटेगी। हमने उसके जाने के बाद यह लड़ाई शुरू की, यह संघर्ष उसके लिए था लेकिन हम अपनी और बेटियों के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन

3 of 5
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
मैंने अपनी बेटी की तस्वीर गले से लगाई और कहा- आखिरकार तुम्हें इंसाफ मिल गया। उन्होंने कहा कि यह एक लंबा संघर्ष था। आज हमें न्याय मिला, यह दिन देश की बेटियों को समर्पित है। आशा देवी ने कहा हम उच्चतम न्यायालय से दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध करेंगे ताकि भविष्य में अपराधी बचाव के लिए किसी तरह की तिकड़म न अपना सकें। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी के बाद अब महिलाएं निश्चित रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। मैं न्यायपालिका और सरकार को धन्यवाद देता हूं।
 

4 of 5
निर्भया की मां और पिता - फोटो : PTI
आज का दिन निर्भया ‘न्याय दिवस’ के तौर पर मनाया जाए
वहीं, निर्भया के पिता ने कहा कि न्याय के लिए हमारा इंतजार बेहद पीड़ादायी था। हम अपील करते हैं कि आज का दिन निर्भया ‘न्याय दिवस’ के तौर पर मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि सभी चारों दोषियों को ठीक 5.30 बजे फांसी पर लटकाया गया। फांसी के बाद चारों के शव को दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अब चारों के शव को स्थानीय पुलिस को सौंपे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें