किसी भी खतरे के समय आपदा से निपटने के लिए विभिन्न सिविक एजेंसियों की तैयारियों को जांचने के लिए शुक्रवार मध्य रात्रि सीआईएसएफ ने आईएनए मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल की। इसमें सीआईएसएफ के साथ साथ डीएमआरपी, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस स्वात, एनएसजी, डीएमआरसी, डीडीएमए, दिल्ली अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सेवा, नागरिक सुरक्षा, दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमों ने भाग लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमला, आईईडी विस्फोट और बंधक बनाने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।
सीआईएसएफ प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि आतंकवादी संगठन अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए विभिन्न तौर-तरीकों को अपना रहे हैं। दिल्ली मेट्रो को एनसीआर की जीवन रेखा के रूप में जाना जाता है। इसकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है।