एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप के मुद्दे पर भाजपा सांसद महेश गिरी कांस्टीट्यूशन क्लब में खुली बहस के लिए उनका एक घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री के नहीं आने पर गिरी ने शाम 5 बजे उनके निवास पर धरना देकर अन्न व जल त्याग दिया। सुब्रमण्यम स्वामी के बाद सांसद मनोज तिवारी भी महेश गिरी का समर्थन करने पहुंचे और उनके विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने महेश गिरी का हाल चाल लिया और उन्हें अपनी तबियत का खयाल रखने को कहा। मनोज बोले कि उन पर झूठे आरोप लगे हैं। वहीं महेश गिरी का कहना है कि जरूरत पड़े तो पुलिस मुझसे पूछताछ करे। उन्होंने पुलिस को चिट्ठी भी लिखी।
विज्ञापन
2 of 8
महेश गिरी
बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी महेश गिरी के समर्थन में धरना देने पहुंचे। स्वामी ने कहा कि मैं इसलिए आया हूं क्योंकि केजरीवाल ने महेश गिरी पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने ये भी कहा कि अभी तक मैं रघुराम राजन के पीछे पड़ा था, उनका काम हो गया अब केजरीवाल की बारी है। वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा है कि मोदी पुलिस को महेश गिरी को गिरफ्तार कर एमएम खान मर्डर केस में पुछताछ करनी चाहिए।
He shud be arrested n interrogated by Modi police in MM Khan murder case. Modi police shielding him https://t.co/CteaT9cWJO
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 20, 2016
विज्ञापन
3 of 8
एमएम खान की बेटी
- फोटो : ani
इस मामले पर राजनीति बढ़ती देख वकील एमएम खान की बेटी ने कहा है कि, उनका परिवार नहीं चाहता कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण हो। उनका परिवार केवल न्याय चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि जांच में कोई बाधा ना आए और महेश गिरी से भी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।
4 of 8
महेश गिरी
- फोटो : ani
उनका कहना है कि केजरीवाल आरोप साबित करें या फिर माफी मांगकर त्यागपत्र दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे धरने पर ही बैठे रहेंगे और अपने ऊपर लगे कलंक को खत्म कर ही यहां से उठेंगे। उन्होंने कहा कि योगी हूं, महात्मा गांधी के सिखाए रास्ते पर चलने वाला हूं। खुली बहस के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, समाचार पत्रों एवं होर्डिंग आदि के माध्यम से खुले मंच पर आमंत्रित किया, लेकिन न केजरीवाल पहुंचे और न ही उनका कोई प्रतिनिधि।
विज्ञापन
5 of 8
महेश गिरी
- फोटो : ani
उन्होंने जनता से अपील की कि झूठे को आईना दिखाना बेहद जरूरी है। गिरी ने पत्र लिखकर कहा कि केजरीवाल झूठ की बुनियाद पर अपनी नाकामयाबी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। धरना देने के पहले गिरी ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए केजरीवाल को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
6 of 8
महेश गिरी
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटे इंतजार के बाद जब केजरीवाल वहां नहीं पहुंचे तो गिरी रविवार शाम पांच बजे अपने समर्थकों के साथ उनके निवास पहुंच गए और समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने कहा कि जब तक केजरीवाल हमारे ऊपर लगाए गए कलंक पर माफी नहीं मांगते, तब तक धरना जारी रहेगा। योगी हूं, महात्मा गांधी के सिखाए रास्ते पर चलने वाला हूं।
विज्ञापन
7 of 8
भूख हड़ताल पर महेश गिरी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि खुली बहस के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, समाचार पत्रों एवं होर्डिंग आदि के माध्यम से खुले मंच पर आमंत्रित किया, लेकिन ना ही केजरीवाल पहुंचे और ना ही उनका कोई प्रतिनिधि आया। उन्होंने जनता से अपील की कि झूठे को आइना दिखाना बेहद जरूरी है। महेश गिरी ने यह भी संदेह जताया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग उनके बहस के कार्यक्रम व धरना में हंगामा कर सकते हैं। गिरी ने खुला पत्र लिखकर कहा कि केजरीवाल झूठ की बुनियाद पर अपनी नाकामयाबी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि एमएम खान हत्याकांड मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद महेश गिरी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसी के जवाब में गिरी ने उन्हें बहस की चुनौती दी है और धरने पर बैठे हैं।