फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न मर्डर केस : जैयस को जेल, फ्रांसिस को 3 दिन की रिमांड पर भेजा

Fri, 15 Sep 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
सोहना पुलिस ने छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी दोनों स्कूल प्रबंधकों को दो दिन रिमांड के पश्चात बुधवार को अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को पुलिस कमिश्नर द्वारा गठित एसआईटी टीम दोपहर को करीब दो बजे सोहना शहर थाने में लेकर पहुंची थी जिनको भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब पौने चार बजे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एमजेड खान की अदालत में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रद्युमन के बचपन की फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों के लिए चार दिन तक रिमांड पर लिए जाने की मांग रखी थी, किन्तु अदालत ने एक आरोपी जैयस को भोंडसी जेल भेजने के आदेश दे दिए। जबकि दूसरे आरोपी फ्रांसिस को तीन दिन और रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रद्युमन की शोक सभा - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट द्वारा रिमांड पर दिए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रिमांड की अवधि 16 सितंबर को समाप्त होगी। इससे पूर्व भी मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक को अदालत में पेश किया था। जिसको अदालत ने भौंडसी जेल भेजने के आदेश दिए थे। जिसकी सुनवाई विशेष अदालत द्वारा 16 सितंबर को गुरुग्राम में होगी।

4 of 5
ryan school
अदालत में ले जाने से पूर्व शहर थाना प्रभारी मुकेश यादव ने सभी पुलिस जवानों को मीडियाकर्मियों व अधिवक्ताओं से ना उलझने के निर्देश भी दिए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किये जाने को लेकर बुधवार को अदालत परिसर मीडियाकर्मियों व पुलिस जवानो से  भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रद्युमन का स्कूल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी से भी बातचीत करने का मौका नहीं दिया तथा अदालती कार्रवाई समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के जवान अपनी हिरासत में ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें