7 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ युवक फंदे पर झूल गया। इससे पहले उसने 10 पेज का ऐसा सुसाइड नोट लिखा, जिसे पढ़कर मां के होश उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 5
गर्भवती पत्नी के साथ युवक फंदे पर झूला
घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव के हलवारा में थाना हठूर क्षेत्र के गांव डल्ला में पत्नी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह सवा 6 बजे मां ने बरामदे में बेटे और बहू को लटके देखा। पुलिस को मौके से 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की बहन को हिरासत में ले लिया है। फाइनेंसर पर भी केस होगा।
विज्ञापन
3 of 5
गर्भवती पत्नी के साथ युवक फंदे पर झूला
मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह और उसकी पत्नी हरमीत कौर के रूप में हुई। 19 जनवरी 2017 को दोनों की शादी हुई थी। पेशे से ट्रक ड्राइवर गुरदीप का एक भाई विदेश में रहता है। दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी थी। एक बहन मंदीप कौर की शादी साहनेवाल हुई थी और डेढ़ साल पहले उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद मंदीप 8 साल के बेटे संग मायके में रहने लगी।
4 of 5
गर्भवती पत्नी के साथ युवक फंदे पर झूला
यहां उसके नाजायज संबंध रायकोट के एक युवक से बन गए। बहन के संबंधों और युवक के लगातार घर आने से परेशान गुरदीप व हरमीत ने मंगलवार देर रात एक ही हुक और एक ही रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दस पन्नों के सुसाइड नोट में पति-पत्नी ने लिखा है कि उन्होंने अवैध संबंध के मुद्दे पर मंदीप कौर को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनीं।
अपनी हरकतों से उसने हमें गांव में सिर उठाने के काबिल नहीं छोड़ा। ये सब मेरी पत्नी और गांव वालों को पसंद नहीं था। इससे घर में क्लेश होता था। कई बार बहन को समझाया लेकिन वह नहीं सुधरी। फिर मैं क्या करता कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैं और बदनामी बर्दाश्त नहीं कर सकता था। इसलिए मैंने यह कदम उठाया।