फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरी होगी पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन की 'आरजू', भारत की बेटी से शादी का कार्ड आया सामने

Tue, 20 Aug 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सामिया आरजू-हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा के बाद भारत की एक और बेटी पाकिस्तान की बहू बनने को सज-धज कर तैयार है। मंगलवार को हरियाणा की बेटी सामिया आरजू और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सीमा पार से जुड़ रहे इस रिश्ते को लेकर पूरे देश भर में लोग चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच सामिया और हसन की प्री वेडिंग की तस्वीरें भी वायरल हो रहीं हैं।

आगे देखें हसन और सामिया की प्री वेडिंग और बैचलर्स पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज-


 
विज्ञापन

2 of 7
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक और सोशल मीडिया पर कई फैंस क्लब्स हसन और सामिया शादी के कार्ड और फोटो शेयर कर रहे हैं। अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले हसन अली ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैचलर्स पार्टी की फोटो शेयर की। 
 
 
विज्ञापन

3 of 7
सामिया आरजू-हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
अच्छी बात यह है कि इस शादी से दोनों परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। यह शादी मंगलवार को दुबई के ऐटलांटिस दी पाम होटल और रिसॉर्ट, जुबेरा पार्क में शाम 6 बजे होने वाली है। विदेश में होने वाली इस ग्रैंड शादी के लिए दोनों लोगों का परिवार दुबई पहुंच चुका है। परिवार वालों के अलावा इस निकाह में भारत और पाकिस्तान से कई क्रिकेटर भी शामिल हो रहे हैं।

 यहां पढ़ें- सामने आई भारतीय लड़की शामिया आरजू की PHOTOS, जो आज बनेंगी पाक क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन

4 of 7
सामिया आरजू-हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के लेकर हसन अली ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी भारतीय परिधान पहनेंगी। उन्होंने कहा कि वह एक साल पहले दुबई में सामिया से मिले थे और उस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती गहरी होती गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली।
 
विज्ञापन

5 of 7
सामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया
मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनाटिक्स की डिग्री लेने के बाद सामिया ने इंग्लैंड में भी पढ़ाई की। इसके बाद  उन्होंने जेट एयर वेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की और अभी करीब तीन साल से एयर अमिरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शादी का बाद तीन महिने बाद उनकी रुखसती होगी और उसके बाद हसन और सामिया गुजरांवाला में ही रहेंगे।

यहां पढ़ें- हसन अली के बाद अब यह पाक क्रिकेटर भी लाएगा विदेशी दुल्हन, लंदन में दे बैठा था दिल

विज्ञापन

6 of 7
सामिया आरजू-हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
1947 में देश के बंटवारे के बाद भले ही दोनों देश अलग-अलग हो गए हैं लेकिन मेवात और पाकिस्तान में रहने वाले मेवातियों के रिश्ते आज भी हो रहे हैं। पाकिस्तान में मेवात से दर्जन भर रिश्ते बन चुके हैं। सामिया भी मूल रूप से मेवात की रहने वाली हैं। हालांकि वो नौकरी के लिए दुबई जा कर बस गईं, जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सामिया आरजू-हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हसन पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर हैं जो भारतीय बाला से परिणय सूत्र में बंधेंगे। उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं।

यहां पढ़ें- हसन अली से पहले ये चार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी कर चुके हैं भारतीय लड़कियों से शादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें