नोएडा व ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गुरुवार को दिन भर दिल्ली के सभी बॉर्डर पर गहमा-गहमी रही। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले गाजीपुर, अप्सरा और चिल्ला बॉर्डर पर मुस्तैदी बढ़ा दी। सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।