फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest Photos: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर डटे किसान, लगा लंबा जाम, पुलिस ने लगाए बेरिकेड्स; देखें तस्वीरें

Thu, 08 Feb 2024 02:32 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा प्राधिकरण पर 60 दिन से धरना दे रहे किसानों ने गुरुवार को ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
1 of 8
किसान आंदोलन से ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
नोएडा अथॉरिटी पर 60 दिन से धरना दे रहे किसानों ने गुरुवार को ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप प्रतिबंधित कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 8
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, कई किसान नेताओं को उनके आवास पर ही नजर बंद किया गया है। पुलिस रोकने में जुटी है। 
विज्ञापन

3 of 8
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूपी के किसानों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर मार्च किया। नोएडा से दिल्ली जाने वाला रुट किसानों ने जाम कर दिया है। महामाया फ्लाईओवर के नीचे हजारों किसान इकट्ठा हुए। दिल्ली जाने के लिए हजारों किसान कोशिश में लगे हैं। 

4 of 8
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर में किसानों के चार धरने चल रहे हैं। अंसल बिल्डर के खिलाफ जय जवान जय किसान संगठन धरने पर है वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से धरना जारी है। 
विज्ञापन

6 of 8
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
यूपी-गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार को किसान मार्च से पहले भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी यातायात होने की आशंका है।
विज्ञापन

7 of 8
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जाम ही जाम है। संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों को दिल्ली के इन्हीं बॉर्डरों पर बैरिकैडिंग लगाकर रोक दिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आंदोलन कर रहे  किसानों को हिरासत लेने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस ने बसों की भी व्यवस्था की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें