कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर अड़े किसानों ने बीते दिनों में क्या कुछ नहीं झेला। हड्डी गलाने वाली ठंड, गिरता तापमान, शीतलहर और सरकार के साथ लगातार असफल बातचीत का दौर...ये सब मिलकर भी किसानों का हौसला नहीं तोड़ पाए। अब तो ऐसा लग रहा है कि प्रकृति भी अन्नदाताओं की परीक्षा ले रही है। रविवार सुबह से ही दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है।