दिल्ली में नव वर्ष पर शीत लहर के कहर के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
- फोटो : एएनआई
इससे पहले आठ जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
- फोटो : एएनआई
वहीं, एक व्यक्ति ने बताया, मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।
4 of 8
दिल्ली में कोहरा
- फोटो : एएनआई
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह छह बजे बेहद घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली में कोहरा
- फोटो : एएनआई
आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 50 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
दिल्ली में कोहरा
- फोटो : एएनआई
सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है। 2020 में अक्तूबर का महीना पिछले 58 साल में सबसे अधिक ठंडा रहा था, जब न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
7 of 8
दिल्ली में कोहरा
- फोटो : एएनआई
अक्तूबर 1962 में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, इससे उत्तरी-पश्चिमी भारत दो से छह जनवरी तक प्रभावित रहेगा।
न्यूनतम तापमान के 4-5 जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन से पांच जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।