फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain Live: दिल्ली में एक दिन में 121 साल में सर्वाधिक बारिश, कल भी जारी रहेगा झमाझम का दौर

Sat, 11 Sep 2021 01:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पूरा दिन मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 8
धौलाकुआं के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
हिंद महासागर में मौसमी घटनाओं की वजह से पूरे एनसीआर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार शाम तक जारी है। दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर कई जगह घुटनों तक पानी भर गया और छोटे वाहन पानी में ही फंस गए। जलभराव की वजह से जगह-जगह जाम के  हालात बन गए।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी डाक्टर आरके जेनेमणि ने बताया कि दिल्ली में चल रही बारिश ने एक दिन में 121 साल में सर्वाधिक दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि  सितंबर माह में 390 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 77 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले सितंबर 1944 में 417 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। पिछले चार महीनों में दिल्ली में 1139 मिमी. बारिश हुई है, जो पिछले 46 साल में दूसरी सर्वाधिक है। इससे पहले 1975 में 1150 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। जेनेमनी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, पंजाब में तेज बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद 17-18 सितंबर को भी दिल्ली में फिर से बारिश होगी। 

 



दिल्ली में इस मानसून में अब तक1139 मिमी. बारिश 
दिल्ली में शनिवार दोपहर तक हुई बारिश को मिलाकर सफदरजंग मानक केंद्र पर इस मानसून सीजन में 1139 मिमी. बरसात हो चुकी है, जो कि वर्ष 2003 के बाद सर्वाधिक है। वर्ष 2003 में पूरे मानसून में 1050 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। इस सीजन में दर्ज की गई बारिश वर्ष 1975 के बाद दूसरी सर्वाधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 1975 के मानसून में 1150 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। यानी दिल्ली में 46 साल में अब तक दूसरी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। उम्मीद है 1975 का रिकार्ड टूट सकता है, क्यों कि अभी बारिश का दौर और चलेगा। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आनंद विहार के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पूरा दिन मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पिछले 3 घंटे में ही राजधानी में 94 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 8
गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेडिंग के पास भरे पानी में राकेश टिकैत अपने साथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि इसी तरह शाम तक बारिश लगातार होती रही तो दिल्ली में सितंबर में भी बारिश का नया रिकॉर्ड कायम हो सकता है। दूसरी ओर तड़के तीन बजे से ही लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, तीस हजारी के पास बस के ऊपर पेड़ गिरने की वजह से भीषण जाम की स्थिति है। 

किसानों के तंबुओं में पानी भर गया, टिकैत ने विरोध जताया
उधर, गाजीपुर बार्डर पर भी किसानों के तंबुओं में पानी भर गया और उनका सामान भीग गया। जलभराव के कारण किसानों के टेंट उखड़ने व लंगर में पानी भरने के कारण राशन व टेंट का काफी नुकसान हुआ है। राकेश टिकैत नेभाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, उनके मोर्चे से दिल्ली की तरफ जा रहे नाले की सफाई नहीं होने से जलभराव हो रहा है। उनकी तरफ से कई बार सफाई की मांग की जा चुकी है, ध्यान नहीं दिए जाने से बारिश के दौरान समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके इससे नाराज टिकैत ने अपने साथियों के साथ पानी में बैठकर विरोध जताया। 

4 of 8
दिल्ली कैंट के झरेरा गांव में भरे पानी को निकालता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मिंटो रोड, रिंग रोड, शास्त्री पार्क, भजनपुरा, नंद नगरी, करावल नगर, मजनूं का टीला, रोहिणी, द्वारका व नजफगढ़ आदि इलाकों में अधिक जलजमाव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
आईजीआई टर्मिनल 3 परिसर में भरा पानी। - फोटो : पीटीआई
चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का रुट डायवर्ट किया
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश के कारण चार घरेलू व एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का रूट डायवर्ट करना पड़ा है।  इनमें से दिल्ली से जयपुर और अहमदाबाद जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। बारिश के कारण टर्मिनल 3 में जलभराव हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए खेद जताया। हालांकि दोपहर तीन बजे तक पानी हटा दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
नोए़डा में जलभराव के कारण पानी में फंसा आटो। - फोटो : अमर उजाला
नोएडा-फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी जलभराव
नोएडा-फरीदाबाद और गुरुग्राम में तड़के से बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह जलभराव होने से वाहन पानी में फंस गए हैं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
फरीदाबाद में जलभराव का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से कई जगह जाम लग गया। हालांकि वीकेंड होने से सड़कों पर वाहन कुछ कम है, इससे जाम से हल्की राहत है। 
विज्ञापन

8 of 8
पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में एक घर में घुसे पानी को निकालती महिला। - फोटो : जीपाल
घरों में घुसा पानी
पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में कई घरों में पानी घुस गया और सामान तैरना लगा। लोगों ने घरों में पानी घुसने से रोकने के लिए कई बंदोबस्त किए लेकिन निचले इलाके में स्थित होने के कारण पानी का बहाव इतना तेज था कि उनके इंतजाम धरे रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें