फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी: विदेशी महिलाओं से करा रहे थे देह व्यापार, थाईलैंड की तीन युवतियों समेत 18 को पकड़ा

Tue, 17 Jan 2023 07:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
इसी स्पा पर पुलिस ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में स्पॉ सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। इनमें से एक मसाज पार्लर में विदेशी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस की टीम ने दोनों स्पॉ में रेड कर थाईलैंड मूल की तीन युवतियों समेत, यूपी, दिल्ली, वेस्ट बंगाल की 18 महिलाओं को हिरासत में लिया है। वहीं, दोनों स्पा के मैनेजर समेत नौ ग्राहकों को भी पकड़ा गया है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

डीसीपी ईस्ट की स्पेशल सेल को सूचना मिली कि एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेगा सिटी मॉल में बने इवेंथे स्पॉ व अलकोर स्पॉ में मसाज पार्लर की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता है। इस पर डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज और एसीपी हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी की अगुवाई एक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। इसके लिए पुलिस की एक टीम को गठित किया गया। दोनों स्पा में दो फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए। जैसे ही इन फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मियों ने इशारा किया, वैसे ही वहां मौजूद पुलिस टीम ने दोनों स्पा सेंटर पर एक साथ छापे की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
सेक्स रैकेट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मॉल के प्रथम तल पर अलकोर स्पॉ में रेड करने पर पुलिस ने स्पॉ के मैनेजर मोबिनूर इस्लाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि इस स्पॉ के मालिक रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा हैं, जोकि यहां देह व्यापार का धंधा कराते हैं। मैनेजर का काम सिर्फ लड़कियां उपलब्ध करवाना और पैसे लेकर मालिक को देना है। पुलिस ने यहां से मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वहीं, पुलिस ने इसी फ्लोर पर बने इवेंथे स्पॉ में रेड की तो वहां पर जबाइदुर्रहमान नाम के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि यह स्पॉ भी रमेश कुमार और उमेश अरोड़ा का है। तलाशी लेने पर यहां से पुलिस को थाईलैंड की तीन युवतियों समेत यूपी, बिहार, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की 15 युवतियां मिली। वहीं 6 ग्राहक भी मिले।

4 of 5
सेक्स रैकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सभी को हिरासत में ले लिया गया। यह भी सामने आया कि दोनों स्पॉ में दो-दो हजार रुपये में लड़कियां मुहैया कराई जाती थीं। डीएलएफ सेक्टर-29 पुलिस थाना पुलिस ने मालिक रमेश कुमार, उमेश अरोड़ा और मैनेजर जबाइदुर्रहमान, मोबिनूर इस्लाम समेत मौके पर मिले ग्राहक रतीश, परमजीत, मानूल मित्रा, अमनोल, अमित विवेक राज और शिवम को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
रात दस बजे के बाद दलालों के कब्जे में होता है इलाका
एमजी रोड, सेक्टर-29 की मार्केट, साइबर हब व आस-पास के क्षेत्र में अगर आप परिवार के साथ निकलते हैं तो भी लोग देह व्यापार से जुड़ा मान कर छींटाकसी करते हैं। यहां दलाल खुलेआम घूमते नजर आते हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन के आदेश के बाद शुरू हुई छपामारी से माना जा रहा है कि आगे भी पुलिस का यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें