फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी: दो बच्चों की मां ने पति के मित्र से की शादी, दोस्त को गोली मारकर युवक बोला- बीवी से नहीं शिकायत

Sat, 14 Jan 2023 07:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
गुरुग्राम के बेगमपुर खटोला में पहले पति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर शस्त्र अधिनियम व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मेरठ के मवाना निवासी सपना ने बताया कि उसने आठ महीने पहले दूसरी शादी की है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
वह बेगमपुर खटोला में किराए पर रहती है। उसकी शादी मेरठ के अकबरपुर निवासी रिंकू से हुई थी, उनके दो बच्चे हुए। महिला ने आठ महीने पहले अकबरपुर के ही रहने वाले सोहन के साथ मंदिर में शादी कर ली। वह अपने दोनों बच्चों व सोहन के साथ बेगमपुर खटोला में रहने लगी। सोहन गाड़ी चलाता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सोहन ड्यूटी से घर पर आया था। 
विज्ञापन

3 of 6
गुरुग्राम के सदर इलाके का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
वह कमरे में कपड़े बदल रहा था, सपना भी कमरे में थी। इसी दौरान रिंकू ने धक्का देकर दरवाजा खोला और उसने सोहन पर गोली चला दी। गोली चलने पर सपना उसे धक्का देकर बाहर की ओर भागी। वहीं रिंकू भी भाग गया। हमले में गोली सोहन की गर्दन में लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसके पूर्व पति रिंकू ने उसके पति पर जानलेवा हमला किया है। पहले भी वह उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पूर्व पति पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी सदर संजीव बल्हारा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

5 of 6
love demo, couple demo, love bird - फोटो : फाइल फोटो
पांच साल पहले रिंकू के साथ हुई थी शादी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि सपना की पांच साल पहले रिंकू के साथ शादी हुई थी। वह उसके साथ गुरुग्राम में रहती थी। उसका दोस्त सोहन का इसके घर आना जाना था जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी कर ली। चार दिन पहले सोहन सपना को लेकर गुरुग्राम आया था। इसकी भनक रिंकू को लग गई। उससे बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
बच्चों से बहुत प्यार करता था सोहन
पुलिस को छानबीन दौरान पता चला कि रिंकू को अपनी पत्नी की करतूत से कोई शिकायत नहीं है। वह अपने दोस्त की हरकत से परेशान था। बताया कि अगर वह पत्नी को भी गोली मारता तो बाद में उसके बच्चों को कौन संभालता। उसे यह पता था कि वारदात के बाद उसे जेल जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें