फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: मौलाना उमर गौतम के चंदे से चल रहे मदरसे, गाजियाबाद में एक गोद भी लिया

Sun, 27 Jun 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला
एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले उमर गौतम का गाजियाबाद से गहरा कनेक्शन सामने आया है। उमर की करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के अलावा यह बात भी सामने आई है कि जिले में कई मदरसे भी उसके चंदे से चल रहे हैं। यह इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने खोजबीन शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां उन लोगों को ट्रेस कर रही हैं, जिन्होंने एक दशक में अपना धर्म बदला है। एटीएस ने पिछली 20 जून को धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का खुलासा कर जामिया नगर दिल्ली से उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी को गिरफ्तार किया था। मसूरी के डासना देवी मंदिर में घुसे दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही एटीएस को धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के बारे में सुराग मिला था। पुलिस अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसी दौरान इनपुट मिला कि गाजियाबाद जिले में कई मदरसे उमर गौतम के चंदे से चल रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी भी मिली कि एक मदरसे को उमर गौतम ने गोद भी लिया हुआ है, जिसका सारा खर्च वही उठाता है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर गाजियाबाद की तरफ रुख कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
निशाने पर मसूरी, अफसरों से मांगी मदरसों की सूची
गाजियाबाद में उमर गौतम की करोड़ों की संपत्ति और मदरसों के संचालन की सूचना के बाद नेशनल हाईवे स्थित मसूरी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। बताया गया कि मसूरी में ही वह मदरसा है, जो उमर गौतम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

4 of 7
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अधिकारियों से संपर्क कर जिले में संचालित मदरसों के बारे में जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा सूचना यह भी है कि सुरक्षा एजेंसियां रिमांड के दौराम उमर गौतम को गाजियाबाद भी ला सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
इस्लामिक दावा सेंटर से जुड़े लोगों की तलाश
एटीएस के खुलासे के मुताबिक, दिल्ली से गिरफ्तार उमर गौतम समेत दोनों आरोपी इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था के जरिये धर्मांतरण का धंधा चला रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने गाजियाबाद में भी उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो इस्लामिक दावा सेंटर से जुड़े हुए थे। एजेंसियों के पास यह इनपुट भी है कि धर्मांतरण मिशन को चलाने के लिए उमर ने गाजियाबाद के भी कुछ लोगों को संस्था से जोड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
एटीएस की गिरफ्त में उमर गौतम - फोटो : amar ujala
जांच के दायरे में युवती समेत तीन लोग
खोजबीन के दौरान गाजियाबाद के फिलहाल दो लोग सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। इनमें एक युवक मसूरी के आकाशनगर का बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दो युवतियों का अलग-अलग समय पर धर्म परिवर्तन कराकर उनसे निकाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौलाना उमर के घर व दफ्तर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नंदग्राम में रहने वाला 52 वर्षीय व्यक्ति भी जांच के दायरे में है। टायर पंचर लगाने वाले इस व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम महिला से निकाह किया है। वहीं, बीते दिनों धर्म परिवर्तन कर नफीद बनने वाली युवती के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें