फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail: सामने आई रैपिड रेल की पहली झलक, कई हाईटेक ट्रेनों से भी ज्यादा हैं इसकी खासियतें

Wed, 16 Mar 2022 03:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
रैपिल रेल - फोटो : अमर उजाला
एनसीआरटीसी ने  82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए तैयार हुए पहले अत्याधुनिक रेल कोच की बुधवार को झलक दिखाई। गुजरात के सावली स्थित बंबारडियर प्लांट में तैयार हुआ पहला कोच रैपिड के दुहाई डिपो में पहुंचा। रैपिड का कोच कई सुविधाओं से युक्त है। रैपिड रेल में कई ऐसी सुविधाएं भी हैं जो वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन में भी नहीं है। इसके साथ ही इसमें दूरी और यात्रा करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बहुत सी ऐसी सुविधा दी गई है जिससे सफर बेहद आसान हो जाएगा। तस्वीरों में देखें रैपिड रेल और इसमें उपलब्ध सहूलियतें जो कई हाईटेक ट्रेनों में भी नहीं है.....
विज्ञापन

2 of 10
दुहाई पहुंची रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
रैपिड रेल बाहर से जितनी स्टाइलिश दिखती है अंदर से भी उतनी ही खास है। इसमें सामान्य और प्रीमियम दो तरह के कोच होंगे।
विज्ञापन

3 of 10
रैपिल रेल - फोटो : अमर उजाला
पहले छह कोच की हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच होगा। सामान्य कोच में एक तरफ तीन और प्रीमियम कोच में दो गेट होंगे।

4 of 10
रैपिल रेल - फोटो : अमर उजाला
रैपिड रेल में यात्रियों के लिए सामान रखने की पर्याप्त जगह और विशेष रैक बनाई गई है। इसमें अन्य ट्रेन के मुकाबले सामान रखने के लिए ज्यादा बड़ी रैक बनाई गई है, जिसमें अधिक से अधिक सामान रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

5 of 10
रैपिल रेल - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर कोच के अंदर की तस्वीर। यह भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

6 of 10
rapid metro - फोटो : अमर उजाला
प्रीमियम क्लास की नीली सीटों में रिक्लाइंग की सुविधा होगी। यह सुविधा वंदे भारत के सामान्य कोच की सीटों में नहीं है जबकि वह लंबी दूरी तय करती है। एक कोच में प्रवेश-निकास के कुल छह स्वचालित दरवाजे और बाहर का नजारा देखने के लिए बड़े शीशे की खिड़कियां होंगी।
विज्ञापन

7 of 10
rapid metro - फोटो : अमर उजाला
हर कोच की प्रत्येक सीट पर मोबाइल, लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट और वाईफाई की सुविधा दी गई है।

8 of 10
रैपिड कॉरिडोर की जानकारी देते एनसीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
रैपिड रेल का पहला कोच दुहाई पहुंचने के बाद मीडिया को कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया। यहां एनसीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार सिंह ने पत्रकारों को रैपिड कॉरिडोर की जानकारी दी।

9 of 10
rapid metro - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांगों के लिए दरवाजों के पास व्हीलचेयर की जगह व स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

10 of 10
rapid metro - फोटो : अमर उजाला
इस ट्रेन में खड़े होकर यात्रा करने वालों के लिए दो हैंडल होंगे जिसे पकड़कर वह सवारी कर सकें। एक सिर के ऊपर और दूसरा सीट पर भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें