सामुदायिक केंद्र के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार, स्टाफ नर्स होने और वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी नवजात शिशु चोरी हो गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईरज राजा ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा को निर्देश दिए हैं कि वार्ड में जिन मरीजों की पिछले 3 दिन में छुट्टी हुई है, उनकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।