उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गोविंदपुरम के गौर होम्स में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिससे हर कोई सदमे में है। दरअसल यहां बुधवार दिन में एक 12 साल की बच्ची की 9वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गौर होम्स सोसायटी में मातम छाया है। स्थानीय लोग गमजदा माता-पिता को ढांढस बंधा रहे थे।
आपको बता दें कि मूलरूप से काशीपुर, उत्तराखंड निवासी ललित मोहन शर्मा मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में सेल्स के जीएम हैं। वह करीब दस साल से इकलौती बेटी ज्योत्सना (12) और पत्नी के साथ गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसायटी की नौवीं मंजिल के फ्लैट में रह रहे हैं। बुधवार को ललित ऑफिस चले गए। घर पर पत्नी व बेटी थी। दोपहर करीब सवा 12 बजे ज्योत्सना घर में कुत्ते के साथ खेल रही थी। कुत्ता खेलते-खेलते कमरे से बालकनी में आ गया और रेलिंग में फंस गया। कुत्ते की मदद के लिए ज्योत्सना दौड़ी।
विज्ञापन
2 of 5
ghaziabad Gaur Homes Society
- फोटो : अमर उजाला।
कुत्ता निकालने के चक्कर में वह नीचे गिर गई। साथ में कुत्ता भी नीचे गिर गया। बच्ची की चीख सुन सोसायटी के गार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची की मां व सोसायटी के लोग उसे सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कुत्ते की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
ghaziabad Gaur Homes Society
- फोटो : अमर उजाला।
आधा घंटे तक तड़पती रही बच्ची
ललित ने बताया कि उनकी बेटी आधा घंटे तक जमीन पर तड़पती रही। पत्नी उसे अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली तो वह दफ्तर से दौड़ पड़े।
4 of 5
ghaziabad Gaur Homes Society
- फोटो : अमर उजाला।
रास्ते में आते समय उन्होंने अपने जानकारों को भेज दिया था, जो बेटी को अस्पताल ले गए। ललित मोहन शर्मा का कहना है कि अगर बेटी को तत्काल उपचार मिल जाता तो शायद उनकी बेटी बच जाती।
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में बच्ची की
- फोटो : अमर उजाला
कलेजे का टुकड़ा जिगर के टुकड़े के साथ विदा
लोगों ने बताया कि पालतू कुत्ते में ज्योत्सना की जान बसती थी। खाली टाइम में वह उसके साथ ही रहती थी। दर्दनाक हादसे में दोनों की एक साथ मौत होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्योत्सना के माता-पिता ने बिलखते हुए कहा कि उनका कलेजे का टुकड़ा अपने जिगर के टुकड़े के साथ विदा हो गया।