फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल में पांच हत्या: पुलिस के आगे फूट-फूटकर रोए दो बेटे खोने वाले ब्रिजेश त्यागी, भाई का कबूलनामा सुन पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 25 Sep 2021 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति के लिए परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले बसंतपुर सैंतली निवासी लीलू त्यागी और उसके दो साथियों को मुरादनगर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब वारदात में शामिल सुपारी किलर विक्रांत व उसके भांजे मुकेश को कस्टडी रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराएगी। इसमें पुलिस घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने की कोशिश करेगी। बसंतपुर सैंतली निवासी ब्रिजेश त्यागी का 24 वर्षीय बेटा रेशू आठ अगस्त को लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा कर चाचा लीलू त्यागी, हापुड़ के नंगौला निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी और संभल निवासी उसके नौकर राहुल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लीलू ने खुलासा करते हुए 20 साल में पांच परिजनों की हत्या कबूली थी। उसने बताया कि 20 साल पहले उसने अपने बड़े भाई सुधीर त्यागी, 15 साल पहले सुधीर त्यागी की छोटी बेटी पायल (8), 12 साल पहले सुधीर त्यागी की बड़ी बेटी पारुल (16) और 8 साल पहले दूसरे भाई ब्रिजेश के छोटे बेटे नीशू (16) और 8 अगस्त को दूसरे भतीजे रेशू की हत्या कर दी थी। 

 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपियों की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेशू की हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी होती देख रेशू की सुपारी लेने वाले विक्रांत निवासी सैंगली बुलंदशहर और उसका भांजा मुकेश निवासी अरनिया बुलंदशहर पुराने मामलों में जेल चले गए थे। बुलंदशहर कोर्ट में बी-वारंट दाखिल कर दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
रिमांड में यह पूछ सकती है पुलिस
- रेशू की हत्या में रस्सी के अलावा लोहे की जंजीर का इस्तेमाल हुआ था। जंजीर बरामद होनी है।
- रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र ने रेशू की हत्या की सुपारी 4 लाख में ली। इसके बाद डेढ़ लाख में सुपारी विक्रांत को दे दी। पुलिस विक्रांत से रकम बरामद करने की कोशिश करेगी।
- लीलू और सुरेंद्र द्वारा दी गई जानकारी को पुष्ट करने के लिए विक्रांत व मुकेश से क्रॉस सवाल-जवाब किए जाएंगे।
- बुलंदशहर में तैनाती के दौरान सुरेंद्र त्यागी की मुलाकात विक्रांत से हुई थी। सुरेंद्र ने विक्रांत से अन्य घटनाएं तो नहीं कराईं, इसकी जानकारी ली जाएगी।
- क्राइम सीन दोहराकर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जाएगी।
- छह महीने पूर्व योजना बनाने से लेकर हत्या करने के बीच की कड़ी से कड़ी जोड़ी जाएगी।
 

4 of 7
पुलिस के सामने रोते हुए रेशू के पिता - फोटो : अमर उजाला
कुनबे का नाश कर दिया...सख्त से सख्त सजा दिलाना
बेटे रेशू की हत्या में भाई लीलू के जेल जाने के बाद ब्रिजेश त्यागी शुक्रवार को मुरादनगर थाने पहुंचे। पुलिस के आगे फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि लीलू ने पूरे कुनबे का नाश कर दिया। उसे सख्त से सख्त सजा दिलाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भाई परिवार के पांच लोगों की हत्या कर सकता है, वह उन्हें भी मौत के घाट उतार सकता है। उन्होंने सुरक्षा की गुहार भी लगाई। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
ब्रिजेश त्यागी का कहना है कि रेशू के लापता होने के बाद उन्हें जरा भी अहसास नहीं था कि भाई लीलू ने उसे मार दिया होगा। सुराग मिलने पर पुलिस ने लीलू की घेराबंदी की तो उसके कुछ साथी उनके पास आए थे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि लीलू को लेकर वह कोई कार्रवाई तो नहीं कर रहे। अगर दिमाग में कोई गलतफहमी हो तो निकाल देना।
विज्ञापन

6 of 7
हत्यारोपी लीलू - फोटो : अमर उजाला
ब्रिजेश त्यागी का कहना है कि उनकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। संपत्ति के लिए ही लीलू ने पांच लोगों की हत्या की। उसकी राह में अब वह ही कांटा हैं, लिहाजा वह उनकी भी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हत्यारोपी लीलू का मकान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर नहीं भरोसा, खुद भाई ने कबूला तो उड़े होश
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बुधवार रात को लीलू ने भतीजे रेशू की हत्या की बात कबूली तो ब्रिजेश को इसके बारे में बताया था, लेकिन ब्रिजेश ने पुलिस की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। आमना-सामना कराने पर लीलू ने खुद रेशू समेत पांच लोगों की हत्या की बात कबूली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह माथा पकड़कर जमीन पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें सांत्वना दी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें